Lord Vishnu Mantras: गुरुवार को Lord Vishnu की पूजा से दूर होगा Guru Dosha, इन Powerful Mantras के जाप से बरसेगी श्रीहरि की विशेष कृपा

Lord Vishnu Mantras
Creative Common License

धार्मिक मान्यता है कि रोजाना भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि रोजाना भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष है, तो भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा और उपासना करनी चाहिए। गुरुवार को व्रत करने से व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं घर में धन की कमी नहीं रहती है। वहीं इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है।

धार्मिक मान्यता है कि रोजाना भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि रोजाना भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और धन-वैभव की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Puri में Lord Jagannath Rath Yatra का दिव्य आगाज, 100 यज्ञों के पुण्य फल और मोक्ष की अद्भुत परंपरा

श्रीहरि विष्णु के पवित्र मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।  

लक्ष्मी विनायक मंत्र

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,

कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया

लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

धन-वैभव और संपन्नता का मंत्र

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। 

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

ॐ अं वासुदेवाय नम:

ॐ आं संकर्षणाय नम:

ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

ॐ नारायणाय नम:

श्रीहरि का पंचरूप मंत्र

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए रोजाना इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। धन-वैभव और संपन्नता की प्राप्ति होती है। लेकिन इन मंत्रों का जाप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मंत्रों का उच्चारण साफ और शुद्ध होना चाहिए। वरना इसका फल नहीं मिलता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़