दिल्ली के इन शिव मंदिरों के एक बार जरूर करें दर्शन

Lord Shiva
Creative Commons licenses
मिताली जैन । Sep 19 2022 7:08PM

गौरी शंकर मंदिर लाल किले के पास चांदनी चौक में स्थित है और माना जाता है कि इसे युद्ध से लौटे एक सैनिक ने बनाया था। मंदिर के अंदर एक शिवलिंग है जो 800 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है। यह दिल्ली के सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है।

हिंदू धर्म के अनुयायियों की भगवान शिव अटूट आस्था है। उन्हें सर्वाेच्च भगवान माना जाता है जिनके पास ब्रह्मांड को बनाने, नष्ट करने और बदलने की शक्ति है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त भगवान शिव की पूजा व आराधना करता है, उसके सभी दुख व कष्ट दूर हो जाते हैं। यूं तो देशभर में उनके कई मंदिर हैं, लेकिन दिल्ली में मौजूद कई शिव मंदिर बेहद ही प्रसिद्ध हैं। दिल्ली एक ऐसी जगह है जो अपनी विरासत और संस्कृति के लिए जानी जाती है। इसलिए, अगर आप यहां आए हैं तो आपको इन शिव मंदिरों का भी दौरा अवश्य करना चाहिए-

गौरी शंकर मंदिर

गौरी शंकर मंदिर लाल किले के पास चांदनी चौक में स्थित है और माना जाता है कि इसे युद्ध से लौटे एक सैनिक ने बनाया था। मंदिर के अंदर एक शिवलिंग है जो 800 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है। यह दिल्ली के सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है। अगर आप मेट्रो से इस मंदिर में जाना चाहते हैं तो ऐसे में आप चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर जाए।  

इसे भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर आएंगी और समृद्धि देकर जाएंगी

नीली छत्री मंदिर

नीली छत्री मंदिर को धार्मिक ही नहीं, ऐतिहासिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मंदिर का इतिहास उस समय का है जब पांच पांडवों में सबसे बड़े राजा युधिष्ठिर ने भगवान शिव के सम्मान में इस मंदिर का निर्माण किया था। यहां अश्वमेघ यज्ञ भी किया गया था। यह मंदिर दिल्ली के जमुना बाजार इलाके में निगमबोध घाट पर स्थित है।

मंगल महादेव बिड़ला कानन

मंगल महादेव बिड़ला कानन मंदिर शिवाजी मार्ग, रागापुरी में स्थित है। मंदिर 200 एकड़ भूमि में बना है और यहां भगवान शिव की एक विशाल मूर्ति है। मंदिर में भगवान शिव के अलावा मंदिर में देवी पार्वती, कार्तिकेय, नंदी बैल, सीता राम, राधा कृष्ण और भगवान गणेश की मूर्तियां भी हैं। मंगल महादेव बिड़ला कानन मंदिर का निकटतम मेट्रो स्टेशन दिल्ली एयरो सिटी मेट्रो स्टेशन है।  

शिव मंदिर गुफावाला

यह एक ऐसा मंदिर है जो दिल्ली में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बहुत अधिक आकर्षित करता है। प्रीत विहार क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर गुफावाला को एक विशाल विशाल गुफा की तरह बनाया गया है। इसमें भगवान शिव और वैष्णो देवी के अलावा अन्य हिंदू देवताओं की आकर्षक रूप से डिजाइन की गई छवियां और मूर्तियां हैं।  

- मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़