Tata Punch EV Facelift की Launch Date आई सामने, नए लुक और फीचर्स से मचाएगी धमाल

टाटा मोटर्स 20 फरवरी, 2026 को पंच ईवी का फेसलिफ्टेड संस्करण लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और 12.3 इंच के बड़े टचस्क्रीन जैसे प्रमुख अपग्रेड्स की उम्मीद है। यह अपडेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी हाल ही में लॉन्च हुए पंच ICE फेसलिफ्ट से प्रेरित होगी, जिसमें कनेक्टेड एलईडी लैंप और रीडिजाइन बंपर शामिल हो सकते हैं।
टाटा मोटर्स 20 फरवरी, 2026 को भारत में पंच ईवी का फेसलिफ्टेड संस्करण लॉन्च करने जा रही है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी जनवरी 2024 से ही बाजार में उपलब्ध है और अब इसे पहला फेसलिफ्ट मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में पंच का फेसलिफ्टेड ICE संस्करण पेश किया है और उम्मीद है कि आने वाला पंच ईवी फेसलिफ्ट काफी हद तक इससे प्रेरित होगा। पंच ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल में ADAS सिस्टम मिलने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें: दिनभर चली खींचतान के बाद Share Market सपाट, IT Sector में गिरावट से Sensex पर लगा मामूली ब्रेक
हालांकि ICE वर्जन में फिलहाल ADAS सिस्टम नहीं है, लेकिन फ्रंट बंपर में रडार जैसी संरचना की मौजूदगी से संकेत मिलता है कि पंच ईवी में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। डैशबोर्ड का लेआउट काफी हद तक अपरिवर्तित रहने की उम्मीद है। हालांकि, पंच ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
साइड प्रोफाइल से देखने पर यह मौजूदा पंच ईवी के बिल्कुल समान दिखती है, बस सामने के दरवाजों पर अपडेटेड 'Tata.ev' बैज लगा है। इसमें अब भी वही दमदार डिज़ाइन, सिल्वर और ग्लॉस-ब्लैक फिनिश वाले 16 इंच के अलॉय व्हील और सी-पिलर पर लगा रियर डोर हैंडल मौजूद हैं। पंच ईवी फेसलिफ्ट के रियर डिज़ाइन के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हमें उम्मीद है कि इसमें हाल ही में लॉन्च हुई पंच आईसी फेसलिफ्ट की तरह बदलाव देखने को मिलेंगे। इसका मतलब है कि इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप क्लस्टर और रीडिजाइन किया गया बम्पर हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki का नया Record! Railway से भेजीं 5.85 लाख गाड़ियां, 18% की जबरदस्त ग्रोथ
अपडेटेड इलेक्ट्रिक वाहन में ये फीचर्स होने की संभावना है:
- कनेक्टेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप (डीआरएल)
- फ्रंट चार्जिंग लिड
- एयरोडायनामिक रूप से डिज़ाइन किए गए अलॉय व्हील
- कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप, जो ICE वर्जन के समान होंगे
अन्य न्यूज़
















