Chhath Puja पर Alia Bhatt के झुमके और Sara Ali Khan के मांग टीका स्टाइल से पाएं ग्रेसफुल लुक

Chhath Puja Minimalist Jewellery
AI Image

छठ महापर्व पर घाटों पर अर्घ्य देने के दौरान भारी के बजाय हल्की ज्वेलरी पहनना अधिक आरामदायक रहता है। महिलाएं आलिया भट्ट, तमन्ना भाटिया और सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियों के स्टाइल से प्रेरणा ले सकती हैं। स्टेटमेंट झुमके, स्लीक चोकर, मांग टीका या पर्ल ज्वेलरी पहनकर इस पर्व पर खूबसूरत और स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है।

छठ महापर्व की शुरआत आज से हो गई है। इस दौरान सुबह और शाम दोनों समय घाटों पर जाना पड़ता है। वहीं, पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया जाता है। इसलिए भूलकर भी आप भारी नेकलेस गले में न पहने, क्योंकि यह चुभ सकता है और बड़े झुमके कान में दर्द करने लगते हैं। लेकिन हल्की ज्वेलरी में महिलाएं पूरे दिन आराम से रहती हैं। फोटो भी अच्छे आती हैं, क्योंकि चेहरा थका हुआ नहीं लगता है।

इस बार आप एक्ट्रेसेस के लुक्स को फॉलो करके मिनिमल ज्वेलरी पहन सकते हैं। छठ पूजा के समय हल्की ज्वेलरी जरुर पहने।

इस बार छठ पूजा में पहनें हल्की ज्वेलरी

धीरे-धीरे ट्रेंड बदल रहा है, पहले के लोग भारी-भरकम ज्वेलरी पहन लेते हैं, लेकिन अब के समय में लोग हल्की और सिंपल ज्वेलरी को पहन रहे हैं। केवल स्टेटमेंट पीस से पूरा लुक एक्स्ट्रेसेस जैसा खूबसूरत नजर आएगा। आइए आपको बताते हैं सिंपल ज्वेलरी के साथ कैसे बनें स्टाइलिश।

आलिया भट्ट वाला स्टेटमेंट झुमका लुक

आजकल ज्यादातर लोगों को बॉलीवुड हीरोइन के जैसा लुक चाहिए होता है। छठ पूजा में आपको सुंदर दिखाना है, तो आलिया भट्ट का यह झुमका लुक जरुर ट्राई करें। इसके साथ ही आप ब्राइट करल की सिल्क या कॉटन साड़ी को पहन सकते हैं। बालों को नीट लो बन में बांध लें और फ्रेश गजरा लगा सकते हैं। माथे पर छोटी बिंदी लगा सकते हैं। ऐसा करने से खाली गला भी भरा-भरा लगेगा। ये लुक घाट पर सबसे ज्यादा पसंद किया है।

तमन्ना भाटिया का स्लीक चोकर लुक

अगर आपको खाली गला पसंद नहीं, तो आपके लिए चोकर सेट सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एक हल्का, गले से चिपका हुआ, गोल्ड या पर्ल वाला चोकर पहनें। साड़ी एकदम प्लेन या हल्के बॉर्डर वाली हो, तो चोकर और ज्यादा खिलकर आएगा। वहीं, आप चाहे तो छोटे-छोटे मैचिंग स्टड्स पहन सकते हैं। भारी झुमकों को बिल्कुल न पहनें।

सारा अली खान वाला मांग टीका लुक

कई बार महिलाएं छठ पर साड़ी वियर नहीं करती है। महिलाएं अनारकली या चूड़ीदार सूट में ही अर्घ्य देते हैं। ऐसे में गले का हार छोड़कर सिर्फ एक मांग टीका भी आप वियर कर सकती हैं। लुक को खास बनाने के लिए छोटे ईयररिंग्स काफी है। वैसे ये लुक यंग भी लगता है और ट्रेडिशनल भी है।

वामिका गब्बी वाला मॉडर्न पर्ल लुक

अगर आप भी ट्रेंडी लुक पाना चाहते हैं, तो आप पेस्टल या रस्ट कलर के कपड़े पहनने वाली महिलाओं के लिए पर्ल सबसे अच्छा लगता है। एक सिंगल लाइन वाली पर्ल चेन या पर्ल ड्रॉप वाले छोटे ईयररिंग्स को पहन सकते हैं। इससे आपका लुक भी कमाल लगेगा। किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ आप एकदम रॉयल नजर आएगी। जिन महिलाओं को कुछ हटके दिखाना है और मॉर्डन लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो वे इस लुक को जरुर ट्राई करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़