Saree के साथ पहनें ट्रेंडी Corset Blouse, शादी और पार्टी में मिलेगा स्टाइलिश Fusion Look

किसी भी फंक्शन या पार्टी में साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्रेंडी कॉर्सेट ब्लाउज बेहतरीन विकल्प हैं। इसमें ब्रोकेड या वेलवेट, स्ट्रक्चर्ड, एम्ब्रॉयडरी या प्लीटेड और ऑफ-शोल्डर या स्वीटहार्ट नेकलाइन जैसे डिजाइन शामिल हैं। इन्हें अलग-अलग साड़ियों के साथ पहनकर शादी या त्योहारों में बेहद आकर्षक और मॉडर्न लुक पाया जा सकता है।
किसी भी फंक्शन और पार्टी के लिए भारतीय आउटफिट पहनने की बात आती है, तो सबसे पहले साड़ी का जिक्र होता है। हर महिला को साड़ी पहनना काफी पसंद होता है। गौरतलब है कि वे अपनी साड़ी लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए तरह-तरह के डिजाइनर ब्लाउज और एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं।
यदि आप भी अपनी सिंपल साड़ी को जबरदस्त लुक देना चाहते हैं, तो आप नए-नए डिजाइन के ब्लाउज को जरुर वियर करें। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कैसे आप ट्रेंडी कॉर्सेट ब्लाउज से अपने साड़ी के लिए शानदार लुक पा सकते हैं। इस लेख में कुछ नए और ट्रेंडी कोर्सेट ब्लाउज डिजाइंस को जरुर पहनें। यह आपको एकदम स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा।
साड़ी के साथ पहनने के लिए 4 ट्रेंडी कोर्सेट ब्लाउज डिजाइंस
शादी के फंक्शन से लेकर पार्टी के लिए अपने आउटफिट को खास बनाने के लिए इन कोर्सेट ब्लाउज के डिजाइंस को चूज करें-
ब्रोकेड या वेलवेट कोर्सेट ब्लाउज
साड़ी लुक को खास बनाने के लिए आप परफेक्ट और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप प्लेन शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी के साथ ब्रोकेड या वेलवेट कोर्सेट ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं। वेलवेट कोर्सेट ब्लाउज सर्दियों के मौसम में आपको हल्की गर्माहट देने में मदद करेगा और आपके लुक को परफेक्ट बनाएगा। यह आपके साड़ी की खूबसूरती को ओर निखार देगा।
इसे भी पढ़ें: Wedding फंक्शन में चार चांद लगा देंगे ये 7 खूबसूरत Peacock Bangles
स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट ब्लाउज
फैशन के दौर में स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट ब्लाउज काफी ट्रेंडी बन चुके हैं। इसे आप प्री-ड्रेप्ड या रेडी टू वियर साड़ी के साथ पहन सकते हैं। प्री-ड्रेप्ड साड़ी के साथ यह ब्लाउज काफी अच्छा लुक देगा, जिसे आप सगाई या हल्दी-मेहंदी के फंक्शन में पहन सकते हैं। ऐसे ब्लाउज में आपको और भी कई रंग मिल जाएंगे, जिनको आप साड़ी के रंग से कंट्रास्ट या मैच कर सकती हैं।
एम्ब्रॉयडरी या प्लीटेड कोर्सेट ब्लाउज
किसी फंक्शन में आप ऑर्गेंजा साड़ी या सिल्क साड़ी पहन सकती हैं, तो इस तरह की साड़ी के साथ आप एम्ब्रॉयडरी या प्लीटेड कोर्सेट ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। एम्ब्रॉयडरी यानी कढ़ाई और प्लीटेड वाले कोर्सेट ब्लाउज देसी और मॉडर्न का अच्छा तालमेल देते हैं। ऐसे में यह कॉम्बिनेशन आपके वेडिंग लुक में खास अंदाज जोड़ देगा। इसे आप शादी में होने वाले किसी भी फंक्शन या किसी खास फेस्टिवल के दौरान पहन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Wedding Season में Pastel Colors छोड़ दुल्हनें चुन रहीं Royal Bridal Lehenga
ऑफ-शोल्डर या स्वीटहार्ट नेक कोर्सेट ब्लाउज
यदि आप साड़ी को लुक को खास बनाना चाहती है, तो आप स्वीटहार्ट नेकलाइन या ऑफ-शोल्डर कोर्सेट ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप साड़ी का पल्लू सीधा रखें और बेल्ट लगा लें। चाहे तो उल्टा-पल्ला बनाकर भी बेल्ट भी लगा सकती हैं या साड़ी को नए तरीके से भी ड्रेप कर सकते हैं। इस तरह के ब्लाउज भी किसी इवेंट में आपको परफेक्ट और स्टाइलिश लुक देगा।
अन्य न्यूज़













