Wedding Season में Pastel Colors छोड़ दुल्हनें चुन रहीं Royal Bridal Lehenga

इस शादी के सीजन में पेस्टल रंगों की जगह गहरे और रॉयल रंगों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दुल्हनों की पसंद अब मरून, बरगंडी, एमराल्ड ग्रीन, नेवी ब्लू, शैंपेन गोल्ड और वाइन जैसे डीप शेड्स बन रहे हैं। ये शाही और मेटैलिक रंग दुल्हनों को शादी में बेहद ग्रेसफुल और रॉयल लुक देते हैं।
लंबे समय से शादियों में हर एक ब्राइड लाइट पिंक, पीच और लैवेंडर रंग को लहंगे में नजर आ रही थी। जैसा कि यह कलर्स सिर्फ फोटोज में अच्छे लगते हैं। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि इस शादी के सीजन में ट्रेंड में कापी बदलाव देखने को मिल रहा है।
आजकल दुल्हनें हल्के रंगों को छोड़कर गहरे, चमकदार और रॉयल रंगों की तरफ बढ़ रही है। वैसे यह रंग महारानियों को काफी पसंद थे, अब यहीं रंग फैशन बन गए हैं।
ट्रेंड में हैं डीप और मेटैलिक शेड्स
इस साल आपकी शादी होने जा रही है, तो आप सबसे अलग दिखाना चाहते हैं, तो पेस्टल कलर्स को भूल जाइएं। इस बार रॉयल व गहरे रंग का ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा है। ब्राइल लुक में जान डाल रहा है रॉयल कलर्स। दुल्हनों की पहली पसंद बन रहा है, गहरा हरा, गहरा नीला, वाइन, गोल्डन और शैंपेन जैसे रंग। इन कलर्स में आप एकदम रॉयल दिखेंगी।
मरुन और बरगंडी
यह एक ऐसा कलर है, जो कभी फैशन से बाहर नहीं जा सकता है। इस सीजन में मरुन और बरगंडी के रंग के लहंगे काफी पसंद किए जा रहे हैं। वैसे इन कलर्स में दुल्हन काफी ग्रेसफुल नजर आती है। ऐसे में आपको ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना है और ट्रेंड में रहना है, तो मरुन आपके लिए सेफ और स्टाइलिश ऑप्शन हो सकता है।
शैंपेन गोल्ड और रोज गोल्ड
चंटक रंग आपको पसंद नहीं है, तो आप रॉयल दिखने के लिए शैंपेन गोल्ड सबसे बेहतरीन रह सकता है। पहले गोल्डन रंग केवल कढ़ाई के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन बाद में पूरा लहंगा ही गोल्डन शेड में बन रहा है। वैसे टिशू और शिमरी कपड़े में ये रंग काफी सॉफ्ट और महंगा लगता है, लेकिन रोज गोल्ड शेड उन दुल्हनों के लिए हैं, जो मॉर्डन और ट्रेडिशनल दोनों को मिक्स करती हैं।
एमराल्ड ग्रीन और बॉटल ग्रीन
विंटर की शादी के लिए ग्रीन रंग से अच्छा कोई रंग हो नहीं सकता है। आजकल एमराल्ड ग्रीन और बॉटल ग्रीन का लहंगा रात की शादी के लिए सबसे खूबसूरत लगता है। वहीं, वेलवेट कपड़े पर यह रंग और भी खिलता है। इस पर सुनहरी जरी का कम हो, तो लुक और भी खास बन जाता है। इस रंग के साथ कुंदन की ज्वेलरी सबसे बेहतरीन लगती है।
नेवी ब्लू और सैफायर ब्लू
ब्राइडल ट्रेडिशनल लाल रंग से हटकर कुछ हटकर कलर पहन रही हैं। इसके लिए नेवी ब्लू सबसे अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। ये रंग फोटो में काफी क्लासी लगते हैं। इन पर सिल्वर वर्क, मिरर वर्क और सीक्विन लहंगा में चार चांद लगा देते हैं। रात की शादी में लहंगा चमकता हुआ नजर आता है। इस रंग के साथ डायमंड और सिल्वर ज्वेलरी पहन सकते हैं। आप मेकअप को हल्का रखें, जिससे लहंगा और भी चमकें।
वाइन, रूबी और प्लम
गौरतलब है कि रेड कलर दुल्हनों को काफी पसंद होता है, लेकिन अब लाल का गहरा रुप ज्यादा चल रहा है। वाइन, रुबी और प्लम जैसे गहरे रंग लाल से भी ज्यादा शाही दिखते हैं। बस इन पर गोल्डन जरदोजी का वर्क हो, तो ब्राइड एकदम राजकुमारी नजर आती हैं। इस तरह के रंग रात की शादियों के लिए एकदम परफेक्ट है। इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी सबसे ज्यादा जंचती है।
अन्य न्यूज़













