Beauty Tips: मिठाई खाने से मुंहासे होते हैं? दिवाली के बाद स्किन ब्रेकआउट का सच

Skin Care
Image Credit- AI generated image (Chatgpt)
मिताली जैन । Nov 13 2026 7:02PM

कई दशक तक डॉक्टर मानते रहे कि खाने का मुंहासों से कोई लेना-देना नहीं। अब तस्वीर थोड़ी बदली है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी की 2016 की गाइडलाइंस के मुताबिक नए आंकड़े बताते हैं कि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना, यानी ऐसा खाना जो खून में शुगर तेजी से बढ़ाता है, मुंहासों से जुड़ा हो सकता है।

दिवाली के चार-पांच दिन बाद आईने में ठोड़ी पर दो-तीन लाल दाने दिखे, और घर में किसी ने तुरंत कह दिया, इतनी मिठाई खाओगी तो यही होगा। यह बात सुनकर मन ही मन दुख होता है कि आखिर क्यों दिवाली में इतना मीठा खा लिया। हालांकि, यह बात आधी सही है। मीठा मुंहासों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन त्योहार के आसपास तनाव, भारी मेकअप और स्किन केयर में लापरवाही भी अपनी भूमिका निभाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि दिवाली के बाद चेहरे पर दाने क्यों निकल आते हैं-

मीठे और मुंहासों पर विज्ञान क्या कहता है

कई दशक तक डॉक्टर मानते रहे कि खाने का मुंहासों से कोई लेना-देना नहीं। अब तस्वीर थोड़ी बदली है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी की 2016 की गाइडलाइंस के मुताबिक नए आंकड़े बताते हैं कि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना, यानी ऐसा खाना जो खून में शुगर तेजी से बढ़ाता है, मुंहासों से जुड़ा हो सकता है। मिठाई, सफेद ब्रेड, मैदे की चीजें और मीठे पेय इसी श्रेणी में आते हैं। गाइडलाइंस यह भी कहती हैं कि कुछ डेयरी, खासकर स्किम्ड मिल्क, पर भी सीमित सबूत हैं। इसलिए पूरी तरह से खाने को मुंहासों के लिए दोष नहीं दिया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: Heavy Earrings: फेस्टिव सीजन में भारी झुमकों से नहीं खींचेगा कान, Ear Lifter और सपोर्ट पैच देंगे बड़ा आराम

तो दिवाली के बाद दाने क्यों निकलते हैं?

दिवाली के बाद दाने निकलने की कई वजहें हो सकती हैं। मसलन- तनाव इसकी मुख्य वजह है। त्योहार की तैयारी, मेहमान, खरीदारी और देर रात तक काम। वहीं, हैवी मेकअप और देर रात तक दिवाली पार्टी और फिर थकान में चेहरा धोए बिना सो जाना। इससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। चेहरे को बार-बार छूना भी मुंहासों की वजह बन सकता है। दीये, रंगोली और पकवान के बीच हाथों की गंदगी और तेल चेहरे तक पहुंचना आम है।

दाने निकल आए हैं, तो क्या करें

अगर चेहरे पर दाने निकल आएं तो कुछ आसान काम किए जा सकते हैं। मसलन- चेहरे को दिन में दो बार तक, और पसीना आने के बाद, किसी हल्के क्लींजर से उंगलियों से धोएं। तौलिए या स्पंज से रगड़ें नहीं। दानों को दबाएं, फोड़ें या नोचें नहीं। इससे दाने देर से ठीक होते हैं और दाग व काले निशान रहने का खतरा बढ़ता है। अल्कोहल वाले टोनर और रगड़ने वाले स्क्रब से बचें। ये स्किन को रूखा करके मुंहासे बढ़ा सकते हैं। सनस्क्रीन पर नॉन-कॉमेडोजेनिक लिखा देखें, यानी जो रोमछिद्र बंद न करे। इसके अलावा, शादी या पार्टी से लौटकर कितनी भी थकान हो, सोने से पहले मेकअप हटा दें।

- मिताली जैन

All the updates here:

अन्य न्यूज़