Heavy Earrings: फेस्टिव सीजन में भारी झुमकों से नहीं खींचेगा कान, Ear Lifter और सपोर्ट पैच देंगे बड़ा आराम

त्योहारों में हैवी झुमके पहनने से कान में खिंचाव, सूजन और तेज दर्द की समस्या हो जाती है। इससे राहत पाने के लिए ईयर चेन, स्किन कलर ईयरलोब सपोर्ट पैच और चौड़े सिलिकॉन लॉक का इस्तेमाल करें। इसके अलावा घरेलू बैंड-एड टेप का उपयोग और बीच-बीच में हल्का ब्रेक लेकर भी कानों को दर्द से बचाया जा सकता है।
फेस्टिव सीजन में हैवी झुमका पहनना पसंद होता है। लेकिन थोड़ी देर झुमका पहनते ही कानों में तेज दर्द होने लगता है, लटक जाता है या फिर कई बार सूजन भी बढ़ जाती है। इस कारण बहुत सी महिलाएं हैवी इयररिंग्स नहीं पहन पाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इन महिलाओं में शामिल हैं, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। ईयर चेन से लेकर चौड़े सिलिकॉन लॉक तक हम आपके लिए कुछ आसान हैक्स लेकर आए हैं। इन हैक्स की मदद से आप कान दर्द के बिना पूरे दिन हैवी झुमके पहन सकती हैं।
भारी झुमकों के दर्द में राहत देंगे ये हैक्स
अक्सर महिलाएं जब भी किसी पर्व पर हैवी झुमके पहनती हैं, तो इनके कानों में दर्द होने लगते हैं। ऐसे में इन हैक्स से आपके कानों को दर्द से आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: शादी से ठीक पहले Botox और Fillers के गलत इस्तेमाल से बिगड़ सकता है फेस लुक
ईयर चेन का करें यूज
यह सबसे पुराना और अच्छा तरीका है। अपने सुंदर झुमके के साथ एक महीन सजावटी चेन या कानों की चेन लगाएं। इसको अपने बालों के जूड़े में पिन से जोड़ दें। इसको लगाने से झुमके का वेट कान की लोब की जगह पर सिर आ जाता है। इससे कान में दर्द नहीं होता है।
ईयरलोब सपोर्ट पैच
आजकल मार्केट मेंस्किन कलर के ईयरलोब सपोर्ट पैच मिलते हैं। जब आप झुमके पहनती हैं, तो इसको पहले कान के पीछे चिपका लें। इस पैच को लगाने से वेट एक जगह पर नहीं आता है और कान में दर्द भी नहीं होता है। यह एक सपोर्ट शेल्फ की तरह काम करता है।
चौड़े सिलिकॉन लॉक का इस्तेमाल
अक्सर झुमके के साथ जो छोटे मेटल वाले पुश-बैक आते हैं। यह वजन को संभाल नहीं पाते हैं। इसलिए इनको हटाकर चौड़े वाले सिलिकॉन या मेटल ईयर लिफ्टर बैक लगाएं। इनको लगाने से प्रेशर बराबर बट जाता है। वहीं हैवी झुमके आगे की ओर सीधा रहता है, जिस कारण कान नहीं खिंचता है।
बैंड-एड
अगर आपके पास भी सपोर्ट पैच नहीं है, तो घर में मौजूद बैंड-एड टेप से भी काम चला सकता है। टेप का एक छोटा सा टुकड़ा काटकर इसके कान के पीछे चिपका लें। इसको लगाने से कान को सपोर्ट मिलेगा और यह दिखेगा भी नहीं। यह सबसे सस्ता और अच्छा हैक है।
थोड़ा ब्रेक भी जरूरी
अगर आपके कान में भी ज्यादा दर्द होता है, तो कोशिश करें कि हैवी झुमका सिर्फ फोटो और मेन फंक्शन के समय पहनें। बाकी समय के लिए हल्के इयरिरंग्स पहनें और इससे आपके कान को भी आराम मिलेगा।
ध्यान रखने वाली बात
अगर कान में पहले से ही इंफेक्शन या सूजन है, तो हैवी झुमका बिल्कुल न पहनें। अधिक समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
अन्य न्यूज़













