Dussehra पर रावण दहन के लिए बेस्ट हैं ये Farsi Salwar Suit डिजाइंस

farshi salwar suits
AI Image

विजयदशमी पर रावण दहन देखने जाने के लिए फारसी सलवार सूट एक बेहतरीन और ट्रेंडी विकल्प है। इस मौके पर आप शॉर्ट एम्ब्रॉयडरी, अंगरखा स्टाइल, गोटा पट्टी वर्क, सिल्क या फ्रॉक पैटर्न कुर्ती के साथ फारसी सलवार पहन सकती हैं। सही ज्वेलरी और हेयरस्टाइल के साथ यह परिधान आपके फेस्टिव लुक को बेहद आकर्षक और खास बनाएगा।

अगर आप भी इस बार विजयदशमी यानी दशहरा के दिन रावण दहन देखने जा रही हैं, तो आप स्पेशल फेस्टिव लुक पाने के लिए आप इस बार फारसी सलवार सूट जरुर पहनें। यह आपके लुक एकदम मस्त बनाएगा और सबकी निगाहें आप पर रहेगी। हर साल रावण दहन को धूमधाम से मनाया जाता है।

गौरतलब है कि विजयदशमी के शाम को हर महिला सज-धजकर रावण दहन देखने जरुर जाती है। इस खास मौके पर आप भी फारसी सलवार सूट के लेटेस्ट डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। वैसे यह सभी फारसी सूट आपके लुक को खास बनाएंगे।

शॉर्ट एम्ब्रॉयडरी कुर्ता विथ फारसी सलवार

असल में फारसी सलवार का चौड़ापन और घेर आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। इसलिए आप शॉर्ट एम्ब्रॉयडरी कुर्ती के साथ फारसी सलवार ट्राई कर सकते हैं। इसका डिजाइन दूर से ही देखने पर काफी आकर्षक और खूबसूरत लगता है। बता दें कि, यह लुक विजयदशमी शाम के लिए सबसे खास है।

स्टाइलिंग टिप्स- अपने लुक को खास बनाने के लिए आप फारसी सलवार सूट के साथ हाथों में घुंघरु वाली कश्मीरी चूड़ियां पहन सकती हैं और साथ में मिनिमल मेकअप कर सकती हैं।

अंगरखा स्टाइल कुर्ती विथ फारसी सलवार

इन दिनों अंगरखा स्टाइल कुर्ती और फारसी सलवार सूट भी इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में आप विजयदशमी की शाम इस तरह के सूट को पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

स्टाइलिंग टिप्स- आप चाहे तो मैचिंग या कंट्रास्ट फारसी दुपट्टा पहन सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने सूट के पीछे डोरी और लटकन लगवा सकते हैं, यह और भी परफेक्ट लगेगा। कानों में झुमके या चांदबाली पहन सकते हैं।

गोटा पट्टी वर्क फारसी सलवार सूट

आपको बता दें कि, गोटा पट्टी वर्क वाला फारसी सलवार सूट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आजकल फारसी सलवार सूट काफी ट्रेंडिंग हैं। ऐसे में आप विजयदशमी के दिन रावण दहन जा रहे हैं, तो अपने फेस्टिव लुक को खास बनाने के लिए इस तरह का सूट ट्राई कर सकते हैं।

स्टाइलिंग टिप्स- आप एसेसरीज के तौर पर पर्ल डिजाइन वाली ज्वेलरी कैरी कर सकते हैं और हाथों में सुंदर ब्रेसलेट पहन सकती हैं।

सिल्क फारसी सलवार विथ नेट दुपट्टा

अगर आप सिल्क फैब्रिक की फारसी सलवार के साथ नेट का दुपट्टा कैरी करते हैं, तो यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। विजयदशमी के मौके पर इस तरह के सलवार सूट पहन सकते हैं।

स्टाइलिंग टिप्स- अगर आप स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं, आप बालों में खजूरी चोटी बना सकते हैं और चोटी में परांदा भी जरुर लगाएं। फुटवियर में आप पारंपरिक मोजड़ी या जूती पहन सकते हैं।

फ्रॉक पैटर्न कुर्ती विथ फारसी सलवार

आजकल फ्रॉक पैटर्न कुर्ती विथ फारसी सलवार सूट भी काफी ट्रेंड में है, जो खासकर गर्ल्स की पहली पसंद बनती जा रही है। यदि आप इस बार कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

स्टाइलिंग टिप्स- अगर आप एकदम शाही लुक चाहते हैं, तो आप बड़े झुमके और पासा शामिल कर सकते हैं। हेयरस्टाइल के लिए आप सॉफ्ट कर्ल्स बना सकते हैं या हाफ पिन-अप हेयरस्टाइल रख सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़