Durga Puja पर पहनें Baluchari और Garad Saree, Navratri में मिलेगा रॉयल फेस्टिव Look

BENGALI SAREE
AI-Generated

शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान पारंपरिक बंगाली लुक पाने के लिए बंगाल की खास साड़ियां बेहतरीन विकल्प हैं। उत्सव के इस मौके पर महिलाएं बालूचरी, गरद, तांत, कोरियल और मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। यह साड़ियां अपने खास डिजाइन और पारंपरिक रंगों से त्योहार में आकर्षक लुक देती हैं।

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर से शुरु होने जा रही है। नवरात्र में महिलाएं पूजा-पाठ के साथ ही अपने लुक का भी खासा ध्यान रखती है। गौरतलब है कि दुर्गा पूजा सिर्फ पूजा-पाठ और पंडाल घूमने का त्योहार नहीं है बल्कि इस दौरान बंगाली कल्चर और पहनावे की भी खास झलक देखने को मिलती है।

वहीं, साड़ी में बंगाली लुक की बात ही कुछ अलग होती है। अगर आप भी दुर्गा पूजा में शामिल होने जा रही हैं, तो आप अपने वॉर्डरोब में बंगाल की कुछ खास साड़ियां शामिल कर सकती हैं।

दुर्गा पूजा में पहनें बंगाल की ये 5 साड़‍ियां

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिलती है। इस अवधि में आप बंगाली लुक पाना चाहते हैं, तो ये 5 साड़ियां जरुर स्टाइल करें-

बालूचरी साड़ी

अगर आपको एकद रॉयल लुक पसंद है, तो आप बालूचरी साड़ी को जरुर पहनें। यह वेस्ट बंगाल के बिष्णुपुर की फेमस साड़ी है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें बने हुए खास डिजाइन। इन साड़ियों में पौराणिक कहानियों, साहित्य, इमारतों और रोजाना की जिंदगी से जुड़े चित्र देखने को मिलते हैं। बालूचरी सिल्क से बनाई जाती है, तो इसलिए शाम की पूजा या किसी खास फंक्शन के लिए काफी यह सुंदर लगेगी।

गरद साड़ी

सिंपल लुक के लिए गरद साड़ी बेहतरीन है। खासतौर पर इसका बेस व्हाइट या ऑफ-व्हाइट होता है। किनारों के साथ-साथ पल्लू पर रेड कलर की पट्टी होती है। बंगाल में इस तरह की साड़ी काफी समय से पहनी जा रही है। इसलिए आप हैवी साड़ी के जगह पर गरद साड़ी पहन सकते हैं।

तांत साड़ी

दुर्गा पूजा के लिए तांत साड़ी सबसे बेहतरीन ऑप्शन में से एक है। यह साड़ी कॉटन से बनाई जाती है, इसलिए यह काफी लाइट वेट की होती है और पहनने में कंफर्टेबल भी है। सफेद साड़ी पर लाल बॉर्डर वाला क्लासिक कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। वैसे तांत साड़ियां कई अलग-अलग रंगों में मिलती है। अगर आप साड़ी भी नवरात्रि या दुर्गा पूजा के दौरान पहन सकती हैं।

कोरियल साड़ी

कोरियल साड़ी भी बंगाली त्योहारों में आकर्षण वाला लुक देती है। इसका कलर और बॉर्डर ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। रेड और व्हाइट कलर रंग का कॉम्बिनेशन बंगाली फेस्टिव लुक प्रदान करता है।

मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी

यदि आपको सिल्क साड़ी पसंद हैं, तो आप मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी दुर्गा पूजा के दौरान पहन सकती है। वैसे यह वेस्ट बंगाल के मुर्शिदाबाद इलाके की पारंपरिक सिल्क साड़ी है। इसकी खासियत इसकी बुनाई और सुंदर लुक है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़