Fashion Trend: कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए जींस के साथ पेयर करें ये कुर्ती, हर कोई करेगा तारीफ

Fashion Trend
Creative Commons licenses

लड़कियों के वार्डरोब में कई अलग-अलग डिजाइन के कपड़े मिल जाते हैं। वहीं मार्केट में भी आपको अलग-अलग फैब्रिक, डिजाइन और कलर के कपड़े मिलते हैं। आज हम आपको कुछ डिजाइनर वूलेन कुर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी एथनिक वियर पहनना काफी पसंद होता है। वहीं लड़कियां अपने एथनिक वियर के कलेक्शन में नए ट्रेंड की कुर्तियां जरूर शामिल करती हैं। लड़कियों के वार्डरोब में कई अलग-अलग डिजाइन के कपड़े मिल जाते हैं। वहीं मार्केट में भी आपको अलग-अलग फैब्रिक, डिजाइन और कलर के कपड़े मिलते हैं। वहीं सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लड़कियां अपने लिए गर्म कुर्ती खोज रही होंगी।

ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में गर्म कुर्तियां लेने की सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज हम आपको कुछ डिजाइनर वूलेन कुर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको पहनने पर आप कंफर्टेबल फील करेंगी। साथ ही इन कुर्तियों को आप जींस के साथ भी पहन सकती हैं। इसके अलावा बाहर आउटिंग और ऑफिस आदि में भी यह कुर्तियां पहनकर जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Style Tips: हल्दी के फंक्शन पर स्मार्ट और सेलिब्रिटी लुक के लिए ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

फ्लोरल प्रिंट वूलन कुर्ती

सर्दियों में ज्यादा कपड़े पहनने से बेहतर है कि आप गर्म कुर्ती स्टाइल करें। इसमें आपको कई अच्छे-अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे। साथ ही इनको पहनना काफी कंफर्टेबल होगा। आप अपनी पसंद के हिसाब से बड़े या छोटे फ्लोरल प्रिंट की डिजाइन वाली कुर्तियां ले सकती हैं। इनको आप जींस, बेली या फिर स्नीकर्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट डिजाइन वाली कुर्ती आपको बाजार में 500 से 1000 रुपए तक में आसानी से मिल जाएगी।

ब्लॉक प्रिंट वूलन कुर्ती 

इसके अलावा आप सर्दियों में ब्लॉक प्रिंट वूलन कुर्ती भी कैरी कर सकती हैं। इसमें भी आपको बड़ा व छोटा दोनों तरह का प्रिंट मिल जाएगा। अगर आप चाहें तो सर्दियों के लिए फुल स्लीव्स वाली कुर्ती ले सकती हैं। इसमें आपको कई कलर वैरायटी भी मिल जाएगी। ब्लॉक प्रिंट वूलन कुर्ती को आप जींस के साथ भी पेयर कर सकती हैं। बाजार में आपको 500 से 2000 रुपए तक ऐसी कुर्ती आसानी से मिल जाएगी।

कश्मीरी वर्क वूलन कुर्ती

सर्दियों के मौसम में कश्मीरी वर्क वाली वूलेन कुर्ती काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह की कुर्ती में नेक पर एम्ब्राइडरी और बाजू पर एम्ब्रॉयडरी मिलता है। हांलाकि देखने में इन कुर्ती की डिजाइन काफी सिंपल होती है। लेकिन यह पहनने में कंफर्टेबल होने के साथ गर्म भी होती हैं। ऐसे में आप सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए इस तरह की कुर्ती को भी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 1000 से 2000 रुपए तक में आपको मार्केट में आसानी से यह कुर्ती मिल जाएंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़