पार्लर जैसा Perfect Pedicure अब घर बैठे पाएं, ये आसान Home Remedy पैरों को बनाएगी सॉफ्ट

Pedicure
AI Image

यह लेख घर पर ही पार्लर जैसा फुट केयर पाने के आसान तरीके बताता है, जिससे फटी एड़ियों, टैनिंग और रूखी त्वचा जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसमें गुनगुने पानी, होममेड स्क्रब और मॉइश्चराइजर का उपयोग करके पेडीक्योर करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई है।

जब स्किन केयर की बात आती है, तो लोग सिर्फ त्वचा पर ध्यान देते हैं। लेकिन पैरों का ध्यान नहीं रखते हैं और इसी कारण से काले और खुरदुरे पैर शर्मिंदी का कारण बन जाते हैं। पैरों पर टैनिंग, कभी रुखी स्किन तो कभी फट एड़ियों के वजह से हमारे पैर अच्छे नहीं नजर आते है। अब अपने पैरों को चमकने के लिए पार्लर जाने की कोई जरुरत नहीं है। अब घर बैठे ही फुट स्पा कर सकते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सैलून के बजाय आप घर पर ही बड़े आसानी से पेडीक्योर कर सकते हैं।

घर पर पैरों को पार्लर जैसा मुलायम और खूबसूरत कैसे बनाएं?

- पैरों को कुछ देर तक गुनगुने पानी में भिगो लें। ऐसा आप हफ्ते में 1-2 बार करें। एक टब में गुनगुना पानी लें और इसमें थोड़ा-सा नमक और कुछ बूंदे शैंपू मिला लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं और पैरों को करीब 15 मिनट इसमें डुबोकर रखें। इसके बाद फुट स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें।

  - अब पैरों को आराम देने के लिए नमक के पानी में भी पैरों को भिगो सकती हैं।

  - अक्सर होता है कि नहाने के बाद हम हाथों पर मॉइश्चराइजर लगा लेते हैं, लेकिन पैरों को भूल ही जाते हैं, इसलिए पैरों पर भी बॉडी मॉइश्चराइज लगाएं। 

 - इससे पैरों की गंदगी, बैक्टीरिया और डेड स्किन सेल्स हट जाएंगी। आप घर पर ही चीनी और नारियल तेल का स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह डेड स्किन हटाकर पैरों को स्मूद बना देगा। 

 - यदि आपके पैर रुखे हो जाते हैं या एड़ियां फट रही हैं, तो आप नारियल तेल, कोई अच्छी फुट क्रीम या एलोवेरा जेल से मसाज करें। ऐसा करने से टैनिंग भी दूर हो जाएगी।

 - यदि पैरों से दुर्गंध आती है, तो गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर पैरों को उसमें कुछ देर डुबोकर रखे। इससे पैरों से दुर्गंध नहीं आएगी।

 - यदि आपके घुटने काले हैं, तो नींबू की स्क्रबर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

 - अगर नाखूनों के आसपास की स्किन फटने लगे, तो इसका ध्यान रखना काफी जरुरी है। नाखूनों को ट्रिम करती रहें।

 - हफ्ते में एक बार शहद और दही मिलाकर पैरों पर लगाए, यह स्किन को सॉफ्ट बना देगा। 

 - इसको रुटीन को आप हफ्ते में एक बार ट्राई करती हैं, तो घर पर ही आप पार्लर जैसा फुट केयर पा सकते हैं।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़