Groom Makeup: शादी में दूल्हे जरूर अपनाएं ये मेकअप टिप्स, दुल्हन क्या सहेलियां भी हो जाएंगी लट्टू

Groom Makeup
Creative Commons licenses

अधिकतर लड़कों को यह पता नहीं होता है कि शादी के दिन उनको भी मेकअप करवाना होता है। जिससे कि वह भी ब्राइडल को टक्कर दे सकें और अपनी लाइफ के सबसे खास दिन पर सबसे स्मार्ट दिखें। हम आपको घर पर ही मेकअप के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर दूल्हे और दुल्हन को अपनी शादी के दिन को खास बनाना चाहते हैं। क्योंकि सभी यह चाहते हैं कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखें। जिसके लिए महीनों पहले से तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। वहीं अगर बात लड़की होती है, तो हर लड़की अपनी शादी के लिए सबसे अच्छा पार्लर बुक करती है। जिससे कि उसका मेकअप अच्छा होने के साथ ही लांग-लास्टिक रह सके। लेकिन कई बार लड़के इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं।

अधिकतर लड़कों को यह पता नहीं होता है कि शादी के दिन उनको भी मेकअप करवाना होता है। जिससे कि वह भी ब्राइडल को टक्कर दे सकें और अपनी लाइफ के सबसे खास दिन पर सबसे स्मार्ट दिखें। हांलाकि पार्लर जाकर लड़कों को मेकअप करना पसंद भी नहीं होता। लेकिन अगर आपको पार्लर जाकर मेकअप करना पसंद नहीं है तो आप घर पर भी मेकअप कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर ही मेकअप के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो कर आप अपने स्पेशल दिन को खास बना सकते हैं। जिससे कि आप अपनी शादी के दिन स्मार्ट और हैंडसम दिखें।

इसे भी पढ़ें: Facial Tips For Diwali: दिवाली पूजा पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए घर पर करें फेशियल, चांद सा चमक उठेगा चेहरा

पहला स्टेप

सबसे पहले अपनी शादी के दिन दूल्हे को अपने चेहरे को क्लीजिंग मिल्क की सहायता से साफ करना चाहिए। जिससे कि फेस की गंदगी अच्छे से साफ हो जाए। 

इसके बाद अपनी स्किन टाइप का टोनर फेस पर अप्लाई करें। ताकि आपकी स्किन ग्लो करे।

टोनर अप्लाई करने के बाद अच्छी क्वालिटी का चेहरे पर फेस सीरम लगाएं। बता दें कि विटामिन सी का सीरम लगाने से आपकी स्किन खिली-खिली रहेगी।

इसके बाद कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। जिससे कि आपके फेस पर अगर दाग धब्बे हों, तो वह छिप जाएं। वहीं आंखों के नीचे के काले घेरों को छिपाने के लिए कलर करेक्टर काम आएगा।

शादी के दिन हर कोई अपनी खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाता है। वहीं दूल्हे-दुल्हन के साथ हर कोई तस्वीर लेता है। इसलिए अपनी आइब्रो को शेप जरूर दें। इससे आपका लुक और भी अच्छा लगेगा। 

फेस को शेप देने के लिए कंट्यूरिंग जरूर करें। ना सिर्फ दुल्हन बल्कि दूल्हे का भी चेहरा सही करने की जरूरत होती है।

स्किन टाइप और स्किन टोन के हिसाब से फेस पर बेस और फांउडेशन अप्लाई करें। फाउंडेशन बहुत ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी स्किन अजीब दिख सकती है।

आपके पूरे लुक को रूखे-सूखे होंठ खराब कर सकते हैं। इसलिए आप लिप बाम या फिर हल्के रंग की लिपस्टिक भी अप्लाई कर सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़