World Food Safety Day 2026: दूषित खाना है Silent Killer, जानें कैसे रहें Safe और Healthy

हर साल 07 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सेफ और स्वच्छ भोजन के महत्व के बारे में जागरुक करना है।
हर साल 07 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सेफ और स्वच्छ भोजन के महत्व के बारे में जागरुक करना है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दूषित खाने से फैलने वाली बीमारियों को रोकने और सुरक्षित भोजन की आदतों के बारे में लोगों को बताया जाता है। इस दिन दूषित खाने से होने वाली बीमारियों को रोकने, उनको पहचानने और इलाज को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
इतिहास
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2018 में 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के रूप में घोषित किया था। जिसके बाद 07 जून 2019 में पहली बार इस दिन को दुनियाभर में मनाया गया था। इस अभियान को फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन और WHO मिलकर करते हैं।
हर साल करोड़ों लोग होते हैं बीमार
पूरी दुनिया में दूषित खाना खाने से हर साल करोड़ों लोग बीमार पड़ते हैं। भोजन में मौजूद हानिकारक रसायन और बैक्टीरिया कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। सुरक्षित खाना न सिर्फ लोगों के सेहत की रक्षा करता है, बल्कि कृषि, खाद्य सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाता है।
थीम
साल 2026 के लिए थीम 'फ्रॉम बर्डन टू सॉल्यूशन - सेफ फूड एवरीवेयर' रखा गया है। इसका उद्देश्य खाने से जुड़ी बीमारियों की समस्या से आगे बढ़कर उनका समाधान ढूंढने और हर व्यक्ति तक सुरक्षित भोजन पहुंचाने पर जोर देना है।
अन्य न्यूज़














