- |
- |
स्किन और बालों के लिए वरदान समान है अंगूर के बीजों का तेल, जानिए
- मिताली जैन
- जनवरी 8, 2021 17:03
- Like

अंगूर के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिनमें महीन रेखाएं और झुर्रियां शामिल हैं। यह तेल काफी लाइट होता है और त्वचा को बहुत अधिक तैलीय महसूस किए बिना मॉइस्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
अंगूर का तेल अंगूर के बीजों की मदद से बनाया जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल वाइन मेकिंग के दौरान किया जाता है। लेकिन यह स्किन और बालों के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना गया है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और आवश्यक फैटी एसिड आपकी स्किन और बालों को लाभ पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, इसका उपयोग मॉइस्चराइज़र, लोशन, साबुन, टोनर, शैंपू और कंडीशनर में किया जाता है। इसका एक लाभ यह भी है कि यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित है और आपकी स्किन को पावरफुल पोषक तत्व प्रदान करता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यह आपकी स्किन और हेयर्स के लिए किस प्रकार लाभदायक है−
इसे भी पढ़ें: लहसुन से हो सकता है त्वचा की कई समस्याओं का इलाज!
त्वचा स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है
स्किन केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि अंगूर के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिनमें महीन रेखाएं और झुर्रियां शामिल हैं। यह तेल काफी लाइट होता है और त्वचा को बहुत अधिक तैलीय महसूस किए बिना मॉइस्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। तेल में पाई जाने वाली एंटी−इंफलेमेटरी प्रॉपर्टीज एक्ने उपचार में भी मदद कर सकती हैं।
बालों के लिए बेहद लाभदायक
ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, ग्रेपसीड ऑयल स्किन की तरह ही बालों को भी बेहद लाभ पहुंचाती है। सबसे पहले तो यह बालों में मॉइश्चर को लॉक करने में मदद करता है, जिससे आपको रूखे, बेजान व फ्रिज़ी हेर्यस की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसका एक लाभ यह है कि यह बेहद लाइट होता है, जिसके कारण इस्तेमाल के बाद बालों में चिपचिपापन व भारीपन महसूस नहीं होता है। यह बालों में एक शाइन एड करता है और रूसी से लड़ने में भी काफी हद तक मदद करता है। इतना ही नहीं, अगर आप अंगूर के बीजों के तेल से हेड मसाज करती हैं तो इससे बालों की ग्रोथ भी बेहतर तरीके से होती है।
इसे भी पढ़ें: हेल्दी और सुंदर बालों के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
ऐसे करें इस्तेमाल
अब सवाल यह उठता है कि इस तेल का इस्तेमाल किस तरह किया जाए। इसके लिए आप नहाने के तुरंत बाद अपनी स्किन पर इसे अप्लाई करें। यह उसे मॉइश्चराइज करेगा। वहीं अगर आप इसे चेहरे पर लगा रही हैं तो तेल में हल्का सा पानी मिक्स करके अप्लाई करें।
अगर आप बालों में इसे इस्तेमाल कर रही हैं तो थोड़ा तेल लेकर उससे हेड मसाज कर सकती हैं या फिर अपने रेग्युलर कंडीशनर बोतल में इसे मिक्स करें। इससे आपके बालों को अतिरिक्त हाइडेशन मिलेगा।
मिताली जैन
Related Topics
Grape Seed Oil Grape Seed Oil Benefits skin care hair care hair care in hindi स्किन केयर टिप्स स्किन केयर टिप्स इन हिन्दी हेयर केयर अंगूर के बीजों का तेल beauty tips hair care hair care in hindi hair ब्यूटी टिप्स बाल बालों की देखभाल हेयर केयर टिप्स हेयर केयर skin care स्किन केयर skin skin care tips skin care tips in hindi चेहरे को कैसे निखारें सुंदरता निखारने के उपाय त्वचा की देखभाल के उपाय त्वचाआपके बिजी लाइफ पर नहीं पड़ेगा कोई असर, इस तेल से बना सकेंगे खूबसूरत चेहरा और बेहतरीन बाल!
- सिमरन सिंह
- नवंबर 25, 2020 12:47
- Like

अंगूर के बीज से बना तेल हमारी खूबसूरती को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है। इससे त्वचा और बाल दोनों का ख्याल रखा जा सकता है। अंगूर के बीज के तेल में विटामिन-ई, सी, एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फैटी एसिड मौजूद होते हैं।
त्वचा के साथ बालों की देखभाल करना भी जरूरी है, क्योंकि इनसे हमारी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती हैं। हालांकि, बिजी लाइफ होने के वजह से हम खुद पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। तो ऐसे में क्यों न कोई ऐसी चीज अपनाई जाए जो त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो और समय की कमी होने के बावजूद भी हम उससे अपने बाल और त्वचा का ख्याल रख सकें।
इसे भी पढ़ें: कोहनी के कालेपन को दूर करते हैं यह बेहतरीन उपाय
ब्यूटी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अंगूर के बीज से बना तेल हमारी खूबसूरती को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है। इससे त्वचा और बाल दोनों का ख्याल रखा जा सकता है। अंगूर के बीज के तेल में विटामिन-ई, सी, एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फैटी एसिड मौजूद होते हैं। इनकी मदद से बाल मजबूत और हेल्दी त्वचा बनी रहती है। इस तेल को आप सीरम की तरह या किसी अन्य प्रोडक्ट्स के साथ मिलाकर प्रयोग कर सकते है। इसका इस्तेमाल कई स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में जरूरी इंग्रीडियंट के रूप में भी किया जाता है। आइए आपको अंगूर के तेल की खूबियों के बारे में बताने के साथ इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए, बताते हैं...
त्वचा का रंग निखारे
अंगूर के तेल को उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि इससे त्वचा पर निखार आता है और रंग भी गोरा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट घटक होता है, जो प्रोएंथोसाइनिडिन कहलाता है। ऐसे में इसका नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से त्वचा के रंग में सुधार आता है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर कर रही हैं ब्लीच तो पहले इन बातों पर दें ध्यान
मुंहासों से राहत
स्किन ब्रेकआउट और मुंहासे को दूर करने के लिए भी अंगूर का तेल काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद रोगाणुरोधी गुण मुंहासे उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं को मारने का कार्य करता है। साथ ही ब्रेकआउट पर काबू पाने के लिए उसके बंद पोर्स की अंदर से सफाई करता है।
त्वचा को सूरज से होने वाली हानि से बचाए
त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि अंगूर के बीजों के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को सूरज से होने वाली हानि यूवी किरणों से बचा सकता है। बता दें कि सूरज की यूवीए किरणों से त्वचा का रंग पहले से काला होने लगता है और फिर सनबर्न टैनिंग की समस्या होने लगती है।
त्वचा की लोच बढ़ाता है
अगर आप अपने त्वचा को मुलायम, चिकना, साफ और चमकदार बनाना चाहते हैं तो अंगूर के बीज से बने तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई और सी त्वचा की नमी बनाए रखता है। साथ ही ये त्वचा की लोच में सुधार लाता है।
बालों के लिए अच्छा
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारे बाल बेजान और रूखे होने लगते हैं। ऐसे में अंगूर के बीजों से बना तेल हमारे बालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई बालों का घना, चमकदार और बढ़ाने में मदद करता है। इस तेल को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं, क्योंकि हमारा स्कैल्प का सीबम उत्पादन बालों की जीवंतता और प्राकृतिक चमक बनाएं रखने में मदद करता है।
ऐसे करें अंगूर के तेल का इस्तेमाल
आप अंगूर के बीज से बने तेल को अपने बाल और त्वचा पर सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इससे मसाज भी कर सकते हैं। इसके अलावा मॉइस्चराइजिंग लोशन या क्रीम के तौर पर भी आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सिमरन सिंह
Related Topics
beauty tips grape oil grape seed oil benefits of grape oil grape oil for skin how to use grape oil skin tips relief from pimples angoor ka tail angoor ke beej ka tail angoor tail se honai wale fyade kaise karen angoor tail ka istmal अंगूर का तेल अंगूर के बीजों का तेल अंगूर के तेल के फायदे बालों के लिए कैसे फायदेमंद है अंगूर तेल त्वचा के लिए फायदेमंद अंगूर तेल अंगूर तेल का कैसे इस्तेमाल करें त्वचा पर निखार लाने का नुस्खा मुंहासों से राहत glowing skin skin care skin निखरती त्वचा स्किन केयर चेहरे को कैसे निखारें सुंदरता निखारने के उपाय त्वचा की देखभाल के उपाय त्वचा ब्यूटी टिप्स समर ब्यूटी sundarata nikhaarane ke upaay chehare ko kaise nikhaaren garmee ke skin kee kaise karen dekhabhaal rang nikhaarane ke upaay स्किन मुंहासे बाल
