लहसुन से हो सकता है त्वचा की कई समस्याओं का इलाज!

Skin Garlic
सिमरन सिंह । Dec 31 2020 2:14PM

लहसुन की मदद से स्ट्रेच मार्क को दूर किया जा सकता है। इसे उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि अगर आपकी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क हो रहे हैं तो आप इसका इलाज लहसुन से कर सकते हैं। इसके लिए जैतून के तेल को पहले गर्म करें।

लहसुन को काफी गुणकारी माना जाता है, ये न सिर्फ सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में आता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन का इस्तेमाल ज्यादातर सामान्य सर्दी, हल्की खांसी और संक्रमण से बचाव के लिए किया जाता है। इससे इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसकी मदद से स्किन का भी ख्याल रखा जा सकता है। दरअसल, लहसुन से त्वचा का ख्याल रखा जा सकता है। हालांकि, इसके बारे में कम लोगों को ही जानकारी है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं जो लहसुन से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको लहसुन से स्किन के 7 समस्याओं का रामबाण इलाज बताते हैं...

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में होंठ हो जाते हैं ड्राई और बेजान, इन 5 टिप्स से करें देखभाल...

स्ट्रेच मार्क करें दूर

लहसुन की मदद से स्ट्रेच मार्क को दूर किया जा सकता है। इसे उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि अगर आपकी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क हो रहे हैं तो आप इसका इलाज लहसुन से कर सकते हैं। इसके लिए जैतून के तेल को पहले गर्म करें। इसमें करीब 3 लहसुन की कलियां या उसका रस मिलाकर हल्का ब्राउन होने तक भूने। इसके बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इसे अपने स्किन पर हो रहे स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें। इस तरह से कुछ दिनों तक मसाज करने पर आपको फर्क नजर आने लगेगा और फिर ये मार्क दूर हो जाएंगे।

मुंहासों से मिलेगा छुटकारा

ब्यूटी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चेहरे पर हो रहे मुंहासे हमारी खूबसूरती पर भी काफी बुरा असर डालते हैं। ऐसे में इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पा लेना चाहिए। वहीं, लहसुन से मुंहासों को सही किया जा सकता है। इसके लिए 4 से 5 लहसुन की कलियां लें और इसे मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच शहद का मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे मुंहासों पर लगाने के 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस तरह से रोजाना करने से कुछ ही दिनों में आपके मुंहासे दूर हो जाएंगे। आप चाहें तो रोजाना खाली पेट लहसुन की एक कली का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपकी स्किन को फायदा होगा।

झुर्रियों का इलाज

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियां भी होने लगती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए हम सभी तरह-तरह के तरीकों को अपनाने लगते हैं। हेल्दी स्किन बनाने के लिए जिस तरह से अच्छी डाइट जरूरी है, ठीक वैसे ही त्वचा की केयर करना भी जरूरी है। अगर आप चेहरे से झुर्रियां हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आप लहसुन का सहारा ले सकते हैं। इसे उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि झुर्रियों को कम करने के लिए लहसुन एक अच्छा विकल्प है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को कम करता है। इसके लिए लहसुन के रस में शहद और नींबू को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद पानी से फेस वॉश कर लें। इस तरह से हफ्ते में दो बार करने पर आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में संतरे के छिलके से ऐसे करें त्वचा की देखभाल!

व्हाइटहेड और ब्लैकहेड

चेहरे पर व्हाइटहेड और ब्लैकहेड की समस्या होने से खूबसूरती पर काफी बुरा असर पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लहसुन की मदद ली जा सकती है। इसके लिए लहसुन की एक कली और आधे टमाटर को पहले पीसकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर पानी से फेस को धो लें।

फोड़े-फुंसियों से मिलेगा आराम

बॉडी में ब्लड खराब ब्लड होने से फोड़े-फुंसी की समस्या हो सकती है। ऐसे में राहत पाने के लिए लहसुन मददगार साबित हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन खून को साफ कर सकता है। इसे उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि फोड़े-फुंसियों से छुटकारा पाने के लिए लहसुन एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आधे कप पानी में लहसुन के रस की कुछ बूंदो को डालकर उबाल लें। इस पानी को हल्का ठंडा करने के बाद इससे अपने फोड़े-फुंसी को साफ कर लें। इस तरह से रोजाना करने पर आपको जल्द आराम मिल जाएगा।

घाव ठीक करें

लहसुन की मदद से घाव को ठीक किया जा सकता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट का गुण मौजूद होता है। घाव को जल्दी ठीक करने के लिए लहसुन का लेप तैयार करें। इसके लिए सरसों के तेल में पिसा हुआ लहसुन मिलाकर हल्का भून लें। इस तरह से लहसुन का लेप तैयार हो जाएगा और इसे ठंडे होने पर अपने घाव पर लगा लें। इससे आपको जल्दी आराम मिल सकता है। 

आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि लहसुन से बने पैक का चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले उसे हाथ पर जरूर लगाकर देखें, क्योंकि अगर आपको इससे जलन या खुजली महसूस हो तो इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर न करें. कई त्वचा के लिए लहसुन हानिकारक भी हो सकता है. इसलिए इसे हाथ पर लगाकर पहले जरूर चैक कर लें।

- सिमरन सिंह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़