Beauty Tips: केमिकल पील के इस्तेमाल से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें, वरना स्किन हो सकती है डैमेज

Beauty Tips
Creative Commons licenses

हम सभी अपनी त्वचा हो हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए स्किन केयर फॉलो करते हैं। लेकिन केमिकल पील के इस्तेमाल से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। जिससे यह आपकी त्वचा को नुकसान न पहुंचाए।

हम सभी अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। आज के समय में हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए घरेलू नुस्खों से लेकर स्किन में इंजेक्शन लगवाने तक में पीछे नहीं हटते हैं। वहीं सोशल मीडिया के इस जमाने में अब ज्यादा जानकारी लोगों तक पहुंच रही हैं। पहले जहां लोगों को सिर्फ इतना पता होता था कि हार्मोन में बदलाव के कारण पिंप्ल्स और एक्ने की समस्या होती है। कम पानी पीने से चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है। 

वहीं आज के समय में हमें मालूम है कि चेहरे के दाग-धब्बे और एक्ने भी अलग-अलग तरह के होते हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए हम सभी ने आधा-अधूरा ज्ञान तो खूब बटोरा है। लेकिन आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि आधा-अधूरा ज्ञान विनाशकारी होता है। बता दें कि भले ही आप निखार पाने के लिए केमिकल पील का इस्तेमाल करती हों, लेकिन इसके बार में आपको सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। जैसे त्वचा पर कौन सा एसिड किस तरह से काम करता है और पील का इस्तेमाल किस तरह से करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के इस ब्राइडल लुक से आप भी ले सकती हैं टिप्स, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

केमिकल पील

डेड स्किन और बढ़ती उम्र की वजह से स्किन को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण एक्ने, दाग-धब्बे, झुर्रियां या फिर असमान स्किन टोन और स्किन टेक्सचर का खराब हो जाना शामिल है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम पुराने समय से उबटन का सहारा लेते आए हैं। लेकिन इससे त्वचा की गहराई से सफाई नहीं हो पाती है। ऐसे में निखार पाने के लिए केमिकल पील की जरूरत होती है। जिसको डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा किया जाता रहा है। 

बता दें कि यह केमिकल पील हमारी स्किन की परतों में गहराई से उतरता है और डेड स्किन को हटाकर नई कोशिकाओं को बनने में मदद करता है। इसकी मदद से हमारी स्किन धीरे-धीरे ठीक होने लगती है और त्वचा का निखार वापस आने लगता है। समय की कमी और मार्केट में मिलने वाले ऑप्शन के कारण लोगों ने घर पर ही केमिकल पील का इस्तेमाल करना शुरूकर दिया है। लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, घर पर केमिकल पील का इस्तेमाल करने के दौरान एसिड की मात्रा कम रखी जाती है। जिससे कि यह त्वचा को नुकसान न पहुंचाए। लेकिन आपको अपनी स्किन के बारे में अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। साथ ही पील का इस्तेमाल कब और कैसे करना है, इस बारे में भी जानकारी रखें। पील का इस्तेमाल करने से पहले आप डर्मेटोलॉजिस्ट से इस बारे में परामर्श भी कर सकती हैं।

स्किन का रखें खास ख्याल

केमिकल पील का इस्तेमाल करने के दौरान ध्यान रखें कि इसमें केमिकल होता है। ऐसे में अगर आपने इसको अप्लाई करने के दौरान जरा भी लापरवाही बरती, तो यह आपके पूरे फेस को खराब कर सकता है। इससे बचने के लिए अपनी स्किन का प्रकार जानें और फिर स्किन की समस्या को समझें। अगर आपकी स्किन ऑयली से कॉम्बिनेशन है, तो आप एएचए और बीएचए वाले पील का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं ड्राई या संवेदनशील स्किन के लिए आप एंजाइम पील का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन आपकी त्वचा कैसी है, इसके बारे में आपको ड्रर्मेटोलॉजिस्ट से मिल सकती है। 

स्किन को करें तैयार

पील का इस्तेमाल करने से पहले आपको स्किन को भी इसके लिए तैयार करना होता है। इसके लिए आप अपनी स्किन को अच्छे से साफ करें। पील का इस्तेमाल करने से पहले स्किन पर मेकअप या फिर अन्य किसी तरह का प्रोडक्ट नहीं होना चाहिए। ऐसे किसी क्लींजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे स्किन पर दबाव न पड़े। फिर स्किन को ठंडक देने के लिए आप एलोवेरा या ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना चाहिए। 

इसके बाद आप फेस पर पील का इस्तेमाल कर सकती हैं। पील से 48 घंटे पहले तक रेटिनॉल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। अगर पील का इस्तेमाल करने से पहले लगातार जलन बनी रहती है या फेस लाल हो जाता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखाना चाहिए। साथ ही पील से पहले ब्लीच का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़