UPSC CAPF AC Recruitment 2026: भर्ती नियमों में 10 बड़े बदलाव, अब Form में नहीं मिलेगा Correction का मौका

UPSC CAPF AC Recruitment 2026
Creative Common License

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। UPSC की इस भर्ती प्रोसेस में 10 बड़े बदलाव किए गए हैं। जिसमें आवेदन से लेकर फिजिकल टेस्ट तक के नियमों में कई तरह के अपडेट शामिल हैं।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। UPSC की इस भर्ती प्रोसेस में 10 बड़े बदलाव किए गए हैं। जिसमें आवेदन से लेकर फिजिकल टेस्ट तक के नियमों में कई तरह के अपडेट शामिल हैं। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को इन बदलावों का ध्यान रखना होगा।

UPSC सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम 2026 के जरिए से कुल 349 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इस वैकेंसी के जरिए सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

पद

BSF - 108

CRPF - 106

ITBP - 12

SSB - 53

CISF - 70

कुल वैकेंसी - 349

10 बड़े बदलाव

यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर

कैंडिडेट्स को वन टाइम रिजेस्ट्रेशन की जगह यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। कैंडिडेट ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर रजिस्टर करता है, तो URN जनरेट होता है। एग्जाम स्पेसिफिक फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन नंबर जनरेट होता है। एग्जाम स्पेसिफिक होता है और इसको एप्लीकेंट को कमीशन के साथ फ्यूचर में किसी भी कम्युनिकेशन के लिए URN के साथ रखना होता है। यह लाइफटाइम में एक बार रजिस्टर करना होगा। जबकि URN यूनिक होगा और एक जैसा रहेगा।

करेक्शन का मौका नहीं

आयोग द्वारा अब एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका सीमित कर दिया गया है। फाइनल सबमिशन के बाद एप्लीकेशन में सुधार करने का फिर कोई मौका नहीं मिलेगा।

लाइव फोटो

उम्मीदवार को CAF भरते समय फोटो अपलोड करनी होगी। साथ ही लाइव फोटो भी कैप्चर करना होगा। कैंडिडेट्स पुरानी फोटो का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

साइन अपलोड करना

कैंडिडेट्स को CAF भरते समय एक सादे सफेद कागज पर काली स्याही से तीन बार साइन करना होगा। इसको अपलोड करें। अपलोड किए गए सिग्नेचर पढ़ने लायक और साफ होने चाहिए।

एग्जाम सेंटर्स की बढ़ी संख्या

UPSC ने पहले के मुकाबले एग्जाम सेंटर्स की संख्या को 47 से बढ़ाकर 57 कर दिया है। भुवनेश्वर, दिल्ली-एनसीआर और इंदौर में 10 नए एग्जाम सेंटर जोड़े गए हैं।

फेस ऑथेंटिकेशन

इस बार UPSC एग्जाम सेंटर एआई के जरिए परीक्षार्थियों का फेस ऑथेंटिकेशन होगा। एग्जाम प्रोसेस को सेफ और आसान बनाने के लिए सभी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर पर फेस ऑथेंटिकेशन कराना जरूरी है।

रिपोर्टिंग टाइम

कैंडिडेट्स को कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। फेस ऑथेंटिकेशन/पहचान वेरिफिकेशन और फ्रिस्किंग के लिए एग्जाम वेन्यू पर समय से पहुंचे। किसी भी हालत में एग्जाम हॉल के अंदर देर से एंट्री की परमिशन नहीं होगी।

हाइट के नियम

पुरुष कैंडिडेट्स की हाइट 165cm और महिलाओं की हाइट 157cm है। जारी की गई नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब हाइट को राउंड ऑफ नहीं किए जाएगा। कैंडिडेट्स की हाइट अगर 164.9cm है, तो उम्मीदवार को अयोग्य माना जाएगा।

लॉन्ग जंप

फिजिकल स्टैंडर्ड के दौरान अगर किसी कैंडिडेट्स के शरीर का हिस्सा स्टार्टिंग या फिर फिनिशिंग लाइन को छूता है, तो उस उम्मीदवार को सीधे तौर पर अयोग्य मान लिया जाएगा।

बदला पोर्टल का नाम

बता दें कि आयोग द्वारा पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम का नाम बदलकर प्रतिभा सेतु कर दिया गया है। इसके माध्यम से निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में रोजगार के मौके दिए जाएंगे। वहीं इसका फायदा UPSC इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने वाले उम्मीदवार की परमिशन के बाद मिलेगा। परमिशन मिलने के बाद ही कैंडिडेट्स की जानकारी शेयर की जाएगी।

UPSC CAPF AC भर्ती 2026 के आवेदन का प्रोसेस 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़