Bridal Fashion: नई दुल्हनों को अपने कलेक्शन में शामिल करनी चाहिए ऐसी साड़ियां, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Bridal Fashion
Creative Commons licenses

साड़ी एक भारतीय परिधान है, जिसको हर महिला पहनना पसंद करती है। घर पर पहनना हो, या किसी पार्टी-फंक्शन में जाना हो साड़ी हर महिला की पहली पसंद होती है। वहीं नई दुल्हनों को इस तरह की साड़ियां पहननी चाहिए।

साड़ी एक भारतीय परिधान है, जिसको हर महिला पहनना पसंद करती है। घर पर पहनना हो, या किसी पार्टी-फंक्शन में जाना हो साड़ी हर महिला की पहली पसंद होती है और वह इसे पहनने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। घर की कामकाजी महिलाओं से लेकर एयर होस्टेज तक हर महिला गर्व से साड़ी पहनती हैं। वहीं अगर बात उन लड़कियों की हो, जिनकी हाल ही में शादी हुई है। वह काफी शौक से साड़ियां पहनती हैं। 

ऐसे में अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आपको भी साड़ी पहनना पसंद है। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको साड़ी के कुछ प्रकार दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप अपने ससुराल में भी कैरी कर सकती हैं। हर नई दुल्हन के पास इस तरह की साड़ियां होनी चाहिए। जिनको आप पार्टी से लेकर शादी तक पर आसानी से कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Face Mask For Summer: तपती गर्मी से स्किन को ठंडक दिलाएंगे ये कूलिंग फेस मास्क

बनारसी साड़ी

अधिकतर दुल्हनों को बनारसी साड़ी सबसे ज्यादा पसंद आती है। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप बनारसी साड़ियों को पहन सकती हैं। अधिकतर चटक रंगों में बनारसी साड़ी काफी पसंद आती है।

चिकनकारी साड़ी

कई लोगों को हल्की साड़ियां बहुत पसंद होती हैं। ऐसे में आप लखनऊ की फेमस चिकनकारी वर्क वाली साड़ी पहन सकती हैं। चिकनकारी वर्क की साड़ी पेस्टल रंगों में भी मिल जाती हैं। आजकल लड़कियों को ज्यादा पसंद आती हैं।

कांजीवरम सिल्क

कांजीवरम सिल्क साड़ियां नई दुल्हनों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आपको किसी के घर जाना है, तो आप कांजीवरम सिल्क साड़ी कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ मैचिंग की ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को कंप्लीट करें।

बॉर्डर वाली साड़ी

आजकल बॉर्डर वाली साड़ियां काफी चलन में हैं। आप चाहें तो प्लेन साड़ी में हैवी बॉर्डर लगवाकर पूरा लुक बदल सकती हैं। शादी के बाद इस तरह की साड़ी काफी प्यारा लुक देती हैं।

रंगों का रखें खास ख्याल

नई दुल्हन पर चटख रंग बेहद अच्छे लगते हैं। ऐसे में प्रयास करें कि आप और लाल और पीले रंग के कपड़े पहनें। वहीं अगर आपको पेस्टल रंग अच्छा लगता है, तो आप इन्हें भी कैरी कर सकते हैं। नई दुल्हन को कुछ दिनों तक हल्के रंग से दूर रहना चाहिए।

ज्वेलरी से पूरा करें लुक

नई दुल्हन को आउटफिट से मैचिंग की ज्वैलरी के साथ गोल्ड के जेवर भी पहनने चाहिए। इससे दुल्हन सबसे अलग दिखाई देती है। साथ ही नई दुल्हन को मंगलसूत्र जरूर पहनना चाहिए। वहीं हाथों में चूड़ियां और पैरों में पायल जरूर पहनना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़