Festive Season के बाद बेजान हुई त्वचा के लिए अपनाएं ये जरूरी Skin Care Tips

skincare tips
AI-Generated

त्योहारी सीजन में मेकअप और प्रदूषण के कारण बेजान हुई त्वचा की चमक लौटाने के लिए कुछ आसान स्किनकेयर टिप्स अपनाएं। चेहरे की डीप क्लीनिंग के लिए डबल क्लींजिंग, आंखों के लिए कोल्ड थेरेपी और कॉफी या टमाटर से स्क्रब करें। इसके साथ ही त्वचा को सुरक्षित और पोषित रखने के लिए नियमित रूप से मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें।

फेस्टिव सीजन के समय काफी मेकअप करने के बाद स्किन बेजान हो जाती है। इस दौरान प्रदूषण से भी त्वचा की चमक कहीं गायब हो जाती है। ऐसे में हर किसी को निखरी और खिली-खिली त्वचा का सपना होता है। इसके लिए हम सभी कई सारे प्रोडक्ट्स और घरेलू नु्स्खे ट्राई करते हैं।

त्योहारी सीजन के बाद चेहरा थक ही जाता है। चेहरा एकदम बेजान दिखाई देने लगता है। अगर आप भी अपनी स्किन को फिर से चेहरे की रौनक लाना चाहते हैं, तो एक बार इन स्किन केयर टिप्स को जरुर फॉलो करें।

डबल क्लेंजिंग

दिवाली के समय हैवी मेकअप और बाहर का प्रदूषण त्वचा को बेजान कर देता है। ऐसे में चेहरे की रौनक वापिस लाने के लिए डबल क्लेंजिंग करना भूल ही जाते हैं। इसलिए मेकअप को अच्छे से हटाने के लिए फेस वॉश से चेहरा को धोएं। दिन में दो बार खासकर बाहर से आने के बाद की गई चेहरे की डीप क्लीनिंग त्वचा को फिर से पहले जैसा करने में मदद करेगा।

आंखों के लिए कोल्ड थेरेपी

फेस्टिव सीजन के बाद सबसे ज्यादा थकान आंखों में नजर आती है, इसलिए आप भी आई पफीनेस की समस्या से परेशान हैं, तो कोल्ड थेरेपी को स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं। सबसे पहले चिल्ड टी बैग्स इस्तेमाल में लाएं या फिर बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में लपेटकर आंखों पर लगाएं। एक बर्तन में बर्फ टुकड़े और थोड़ा पानी डालकर पूरे फेस को कोल्ड थेरेपी दे सकते हैं।

कॉफी स्क्रब  

असल में कॉफी स्क्रब चेहरे की गंदगी को अच्छे से साफ करता है। यह ब्लैकहेड्स हटाने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए 1/2 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच शहद मिलाकर 5-10 मिनट के लिए हल्के हाथ के दबाव से चेहरे को स्क्रब करें। इसे 5 मिनट लगाए रखने से बाद में सादे पानी से चेहरे को धो सकते हैं।

टमाटर रस से मसाज

चेहरे पर जमा धूल, मिट्टी और प्रदूषण तत्वों को रिमूव करने के लिए टमाटर के रस का इस्तेमाल जरुर करें। सबसे पहले एक छोटा टमाटर लेकर उसका रस निकाल लें। फिर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रख लें और हल्के हाथ से मसाज करते हुए हटाएं। इसके साथ ही सादे पानी से चेहरा को धो लें।

सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर जरूरी है

अच्छे से चेहरे की डीप क्लीनिंग होने के बाद त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर और हर 1-2 घंटे के अंतराल के बाद सनस्क्रीन लगाना स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। चाहे बाहर धूप हो या नहीं, सनस्क्रीन को डेली स्किनकेयर रूटीन में जरुर शामिल करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़