Fashion Tips: डे डेट पर जाने के लिए टीवी एक्ट्रेस से लें आउटफिट्स की इंस्पिरेशन, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

Fashion Tips
Instagram

हर लड़की अपने लुक्स के साथ-साथ अपने आउटफिट का भी खास ख्याल रखती है। लड़कियां अपने लिए एक से बढ़कर एक फैशनेबल कपड़ों का चुनाव करती हैं। जिसमें वह स्टाइलिश और कूल नजर आ सकें।

स्मार्ट और स्टाइलिश लुक हर लड़की को पसंद होता है। हालांकि मौसम के हिसाब से फैशन भी बदलता रहता है। वहीं हर लड़की अपने लुक्स के साथ-साथ अपने आउटफिट का भी खास ख्याल रखती है। लड़कियां अपने लिए एक से बढ़कर एक फैशनेबल कपड़ों का चुनाव करती हैं। जिसमें वह स्टाइलिश और कूल नजर आ सकें।

ऐसे में अगर भी डे डेट पर जाने से पहले अपने आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको टीवी एक्ट्रेसेस के आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप इन एक्ट्रेस के लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर अपने फैशन सेंस में चार चांद लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Care: नकली शैंपू से बालों को ही नहीं स्कैल्प को भी पहुंच सकता है नुकसान, ऐसे पहचानें अंतर

करिश्मा तन्ना

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपने फैंस और सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने व्हाइट टॉप और ऑफ व्हाइट पैंट पहनी है। साथ ही उन्होंने हाई हील्स भी कैरी की है और ब्लैक चश्मा पहना है। ऐसे में आप भी करिश्मा तन्ना के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

टीना दत्ता

एक्ट्रेस टिना दत्ता अपने स्टाइलिश अंदाज से अक्सर फैंस का दिल जीतती रहती हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। टीना दत्त्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की हर पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस टीना ने ब्लू डेनिम में लेटेस्ट फोटोज शेयर किया है। इस आउटफिट में वह काफी स्टनिंग और स्टाइलिश लग रही हैं। ऐसे में आप भी डे डेट के लिए एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।


दिव्यांका त्रिपाठी

अगर आप भी कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक तस्वीर शेयर की हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने काफ्तान ड्रेस में तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस काफी ज्यादा ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। वहीं फैंस भी वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

निया शर्मा

एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह टीवी की सबसे ज्यादा बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट में तस्वीर शेयर की है। निया शर्मा की तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज देखा जा सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़