Hair Care: दुल्हन के लिए बेस्ट हैं ये 5 नेचुरल हेयर मास्क, एक बार लगाने से बालों पर दिखने लगेगा असर

Hair Care
Creative Commons licenses

अपनी शादी में राजकुमारी की तरह दिखने के लिए हर लड़कियां पार्लर में त्वचा और बालों से संबंधित कई ट्रीटमेंट लेती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है। तो शहद के इस्तेमाल से बालों को नेचुरली सिल्की-स्मूद बना सकती हैं।

नवंबर और दिसंबर के महीने में शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। हर लड़का और लड़की शादी के पलों को खास बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। क्योंकि वह उनकी जिंदगी का सबसे अहम दिन होता है। जिसके कारण लोग महीनों पहले से शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अपनी शादी के दिन हर लड़की सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। इसलिए लड़कियां पार्लर में त्वचा और बालों से संबंधित कई ट्रीटमेंट लेती हैं। 

हांलाकि ज्यादा समय तक बालों पर होने वाले कैमिकल ट्रीटमेंट का असर नहीं टिकता है। ट्रीटमेंट का असर खत्म होने के बाद आपके बाल अधिक रूखे हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शहद के इस्तेमाल से बालों को नेचुरली सिल्की-स्मूद बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Multani Mitti Benefits: मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल, डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने में मिलेगी मदद

शहद और दही

अपने बालों को नेचुरली हेल्दी और सिल्की बनाने के लिए आप दही के साथ शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि शहद और दही हमारे बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 3 चम्मच शहद में एक कप दही मिलाकर अच्छे से इसके फेंट ले। फिर इस पेस्ट को 30-40 मिनट के लिए बालों पर अप्लाई कर लें। फिर बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इस हेयर मास्क से आपके बाल नेचुरली सिल्की और शाइनी हो जाएंगी। 

शहद और कोकोनट ऑयल

शहद में विटामिन्स और मिनरल्स पाया जाता है। जो हमारे बालों को मजबूती देने का काम करता है और बाल को झड़ने से रोकने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में बालों को स्मूद और सिल्की बनाने के लिए शहद और कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करें। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें। फिर 30-40 मिनट तक इसे बालों में लगाए रखने के बाद नॉर्मल पानी से बाल धो लें।

शहद और शैंपू

आप शैंपू के साथ शहद को मिलाकर अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं। इससे हेयर मास्क को बालों में लगाने से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे। इसके लिए आप शैंपू और शहद को बराबर मात्रा में मिला लें। फिर इसे अच्छे से मिक्स कर बालों में अप्लाई करेंगे। इस हेयर मास्क से आपके बाल पहले से ज्यादा शाइनी और सिल्की नजर आएंगे।

एलोवेरा और शहद

अगर आप एलोवेरा के साथ शहद का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपके बाल सिल्की और स्मूद बनते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में 4 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। फिर इस हेयर मास्क को 30-40 मिनट के लिए बालों में लगाएं। इससे आपको फर्क साफ नजर आएगा।

अलसी और शहद

बालों को नेचुरल तरीके से सिल्की-स्मूद बनाने के लिए आप शहद के साथ अलसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 3 चम्मच अलसी के बीजों को रातभर के लिए भिगो लें। फिर अगली सुबह अलसी के बीज पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब अलसी के पेस्ट में 2 चम्मच शहद मिलाकर हेयर मास्क बना ले। इसको बालों में 30-40 मिनट के लिए बालों में अप्लाई करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़