Sawan Special: सावन के महीने में हाथों की रौनक बढ़ाएंगे ये Green Bangles के ट्रेंडी और खूबसूरत Designs

Sawan Special
Instagram

आज हम आपको ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइंस को अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें। यह चूड़ियां आपके लुक में और सावन की पारंपरिक झलक में चार चांद लगा देंगी।

सावन के महीने में हरे रंग का खास महत्व माना जाता है। इस महीने अधिकतर महिलाएं अपने लुक में ग्रीन कलर को जरूर शामिल करती हैं। फिर चाहे वह हरे रंग की चूड़ी हो, साड़ी-सूट हो या फिर दूसरी एक्सेसरीज। ऐसे में अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल लुक को इस सावन खास बनाना चाहती हैं, तो आप भी खूबसूरत ग्रीन चूड़ियों के सेट को कैरी कर सकती हैं।

ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइंस को अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें। यह चूड़ियां आपके लुक में और सावन की पारंपरिक झलक में चार चांद लगा देंगी।

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: बोतल के ढक्कन से लगाएं Professional Mehndi Design, जानें इस Viral Hack का पूरा तरीका

सिंपल ग्रीन ग्लास स्टोन वर्क चूड़ी सेट

हाथों की खूबसूरती में हरी चूड़ियां चार चांद लगा देती हैं। खासकर सावन के मौके पर हरे रंग के आउटफिट के साथ आप भी हरी चूड़ियां पहना चाहती हैं, तो आपको सिंपल ग्रीन ग्लास स्टोन वर्क चूड़ी सेट कैरी करना चाहिए। आपको मार्केट में आसानी से यह चूड़ी सेट मिल जाएगा।

ग्रीन कांच की चूड़ी का सेट

आप चाहें, तो इस तरह के ग्रीन कांच की चूड़ी का सेट को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे चूड़ी सेट्स इन दिनों काफी चलन में हैं, जो आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से खरीदकर अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ऐसे चूड़ी सेट को आप ग्रीन सिल्क या जॉर्जेट की साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

गोल्डन एंड ग्रीन मोती वर्क चूड़ी सेट

अगर आप भी इस बार अपने सावन लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो आपको किसी भी ग्रीन आउटफिट के साथ गोल्डन एंड ग्रीन मोती वर्क चूड़ी सेट को शामिल कर सकती हैं। यह चूड़ी सेट्स न सिर्फ आपके हाथों को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं।

पैरेट ग्रीन कलर चूड़ी सेट

पैरेट ग्रीन कलर चूड़ी सेट भी इस सावन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। आप इसको किसी भी पारंपरिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए यह बढ़िया चॉइस हो सकती है। इन ग्रीन चूड़ियों के बीच में आप कुछ गोल्डन बैंगल्स भी शामिल कर सकती हैं। इसको आप लाइट ग्रीन कलर के किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। 

कुंदन वर्क ग्रीन बैंगल सेट

अपने सावन लुक को बेहतर बनाने के लिए इस बार आप कुंदन वर्क ग्रीन बैंगल सेट भी कैरी कर सकती हैं। इसको कैरी करने के बाद आप भीड़ से अलग लगेंगी। इन दिनों यह चूड़ी सेट काफी ट्रेंडिंग में हैं। आप इस सेट के बीच में कुंदन वाल कुछ ट्रेंडी कड़े भी जोड़ सकती हैं। यह आपके सेट को खास बना देगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़