Wedding Season में हल्दी से रिसेप्शन तक खूब जमेंगे ये 10 Ethnic Outfits

आगामी वेडिंग सीजन के लिए भारी कपड़ों के बजाय शरारा, प्री-ड्रेप्ड साड़ी, अनारकली और केप लहंगा जैसे आधुनिक एथनिक आउटफिट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक के लिए पेस्टल, वाइन और रॉयल ब्लू जैसे रंग बेहतरीन विकल्प हैं। सही ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और आरामदायक फुटवियर अपनाकर इन परिधानों में बेहद आकर्षक लुक पाया जा सकता है।
बहुत जल्द वेडिंग सीजन शुरु होने जा रहा है। इस दौरान महिलाएं काफी तैयारियों में लगी हुई है। शादी में कई सारे फंक्शन होते हैं, जिनको लेकर काफी तैयारी करनी पड़ती है। आखिर हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन के लिए तरह-तरह आउटफिट को खरीदे जाते हैं।
हालांकि, आपको हर फंक्शन के लिए अब भारी लहंगा या महंगी डिजाइनर ड्रेसेज खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। वैसे भी एथनिक फैशन में ऐसे कई खूबसूरत ऑप्शन मौजूद होते हैं, जो कि ट्रेडिशनल के साथ ही मॉर्डन टच देता है।
इस बार वेडिंग सीजन में प्री-ड्रेप्ड साड़ी, शरारा सेट, अनारकली सूट, केप लहंगा और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट जैसे स्टाइल काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा, आप पेस्टल शेड्स, एमराल्ड ग्रीन, वाइन और रॉयल ब्लू जैसे कलर के आउटफिट खरीद सकते हैं। सबसे जरुरी है कि सही ज्वेलरी, फुटवियर और हेयरस्टाइल के साथ साधारण एथनिक आउटफिट को भी बेहद आकर्षक बनाया जा सकता है।
आइए आपको बताते 10 एथनिक आउटफिट को वेडिंग सीजन में पहन सकते हैं। आइए जानते कौन-से स्टाइल में हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक आपको खूबसूरत लुक दे सकते हैं।
शादी के फंक्शन के लिए ट्राई करें ये 10 एथनिक आउटफिट
फ्लोरल प्रिंटेड सूट
हल्दी से लेकर मेहंदी के फंक्शन के लिए आप एकदम लाइट और रंग-बिरंगे आउटफिट पहन सकते हैं। आप येलो, ग्रीन या पिंक कलर का फ्लोरल प्रिंटेड सूट पहन सकते हैं। वहीं, आप झुमके और जूती पहनकर लुक में जान डाल सकते हैं।
शरारा सेट
किसी भी फंक्शन के लिए शरारा सेट सबसे शानदार ऑप्शन है। इसका फ्लेयर्ड डिजाइन आपको काफी स्टाइलिश लुक देने के साथ डांस करने में भी काफी कंफर्टेबल रहता है। संगीत के लिए मिरर वर्क, सीक्विन या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला शरार वियर कर सकते हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
प्री-ड्रेप्ड साड़ी
यदि आपको साड़ी पहनना काफी पंसद है, लेकिन इसके संभालना मुश्किल लगाता है, तो आप प्री-ड्रेप्ड साड़ी को पहन सकते हैं। पेस्टल पिंक, मिंट ग्रीन या रॉयल ब्लू शेड में इसे चूज करें। इसको आप स्टाइलिश ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकते हैं।
अनारकली सूट
गौरतलब है कि अनारकली सूट का फैशन कभी भी पुराना नहीं होता है। फ्लोर लेंथ अनारकली के साथ खूबसूरत दुपट्टा आपके लुक को रॉयल टच प्रदान करेगा। शादी के फंक्शन के लिए वाइन, एमराल्ड ग्रीन या नेवी ब्लू रंग का अनारकली सूट को चूज कर सकते हैं।
केप स्टाइल लहंगा
यदि आप पारंपरिक लहंगे से थोड़ा हटाकर कुछ नया पहनना चाहती हैं, तो आप केप स्टाइल लहंगा को ट्राई करें। इसमें दुपट्टे की जगह खूबसूरत केप दिया जाता है, यह आपको एकदम मॉर्डन और आकर्षक लुक देगा। असल में यह आउटफिट संगीत और रिसेप्शन के लिए खास है।
चिकनकारी सूट
अगर आप थोड़ा सिंपल लुक चाहते हैं, तो आपके लिए चिकनकारी सूट सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। व्हाइट, पेस्टल पिंक या लाइट ग्रीन चिकनकारी सूट को ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और खूबसूरत फुटवियर के साथ पहनें। वैसे भी दिन के लिए फंक्शन के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
सिल्क साड़ी
शादी के पारंपरिक फंक्शन में सिल्क साड़ी को वियर कर सकते हैं। बनारसी, कांजीवरम या चंदेरी सिल्क साड़ी के साथ ग्लोडन लुक वाली ज्वेलरी पहन सकते हैं। सिल्क साड़ी आप एकदम क्लासिक और रॉयल नजर आएगी।
इंडो-वेस्टर्न को-ऑर्ड सेट
पारंपरिक कपड़ों में मॉर्डन टच देना चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न को-ऑर्ड सेट को चूज करें। मैचिंग टॉप और बॉटम के साथ जैकेट या एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा आपके लुक को खास बना सकता है। कॉकटेल पार्टी से लेकर मेहंदी जैसे फंक्शन के लिए इस तरह की ड्रेस सबसे परफेक्ट रहने वाली है।
गरारा सूट
असल में गरारा सूट का स्टाइल शादी के सीजन में बेहद ही खूबसूरत लगता है। इसके अलावा, शॉर्ट कुर्ती और हैवी दुपट्टा पहनकर रॉयल लुक पाया जा सकता है। पेस्टल, मरून या एमराल्ड ग्रीन रंग में एम्ब्रॉयडरी वाला गरारा शानदार ऑप्शन होता है।
लहंगा-चोली
शादी के सबसे खास फंक्शन में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो वेडिंग डे पर लहंगा-चोली पहन सकते हैं। वैसे इस सीजन हल्के एम्ब्रॉयडरी वाले पेस्टल या ज्वेल टोन लहंगे बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आपको स्टेटमेंट इयररिंग्स और खूबसूरत हेयरस्टाइल आपके लुक को खास बना देगा।
इन फैशन टिप्स को फॉलों करें
- हैवी आउटफिट के साथ लाइट ज्वेलरी पहनें।
- दिन के फंक्शन में पेस्टल और हल्के रंग चूज करें।
- रात के फंक्शन के लिए वाइन, एमराल्ड और रॉयल ब्लू जैसे रंग काफी बेहतरीन लगते हैं।
- लंबे फंक्शन में आरामदायक फुटवियर को जरुर पहनें।
- आउटफिट के अनुसार मेकअप और हेयरस्टाइल रख लें।
- शादी में जाते समय दुल्हन के तय ड्रेस कोड और परंपराओं का भी ध्यान रखें।
अन्य न्यूज़













