फिल्म 'बाजीगर' में श्रीदेवी को लेना चाहते थे मस्तान? शाहरुख खान के कारण बदलना पड़ा प्लान?'

ff
रेनू तिवारी । May 14 2020 5:21PM

फिल्म से जुड़ी बात ये है कि पहले फिल्म में काजोल या शिल्पा शेट्टी को नहीं बल्कि श्री देवी को कास्ट किया जा रहा था। अब्बास मस्तान चाहते थे कि फिल्म में श्रीदेवी ही हो और वही दोनों बहनों का किरदार डबल रोल में निभाए।

 बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने पर्दे पर कई दमदार किरदार निभाए हैं। इन्हीं किरदारों को पर्दे पर जिंदा कर देने की उनकी कला के कारण ही उन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता हैं। शाहरुख खान ने  कॉमेडी, एक्शन, डॉन, रोमांटिक सहित निगेटिव किरदार भी निभाए हैं। शाहरुख खान ने फिल्म अंजाम और बाजीगर में विलेन का रोल प्ले किया था। उन्हें लोगों ने विलेन के रोल में भी काफी पसंद किया था। सालों बाद शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर से जुड़ी एक खबर का खुलासा हुआ हैं। फिल्म बाजीगर को निर्देशक अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में लीड रोल शाहरुख खान का था और लीड एक्ट्रेस में काजोल थी। फिल्म में शिल्पा शेट्टी का भी अहम रोल था। 

इसे भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के पति ने किया घर की मेड को KISS, फिर हुई राज कुंद्रा की जमकर पिटाई

फिल्म से जुड़ी बात ये है कि पहले फिल्म में काजोल या शिल्पा शेट्टी को नहीं बल्कि श्री देवी को कास्ट किया जा रहा था। अब्बास मस्तान चाहते थे कि फिल्म में श्रीदेवी ही हो और वही दोनों बहनों का किरदार डबल रोल में निभाए। 

इसे भी पढ़ें: अपने प्यार को पाने के लिए अंधविश्वास के अंधेरे का सहारा लेने लगी थीं दिव्यांका त्रिपाठी, देखें वीडियो

 उस समय शाहरुख खान इतने बनें स्टार नहीं थे कि वह श्रीदेवी जैसी स्टार के सामने टिक सकते थे। अब्बास ने शाहरुख खान के किरदार को फिल्म में मजबूती देने के लिए फिल्म में श्रीदेवी को लेने का आइडिया ड्रोप कर दिया। श्रीदेवी का उस समय स्टारडम था। श्री देवी का फिल्म में होना ही फिल्म को सुपरहिट करवा देता था। ऐसे में निर्देशक चाहते थे कि श्रीदेवी की वजह से शाहरुख खान गायब हो जाएंगे। इस लिए उन्होंने स्क्रिप्ट में थो परिवर्तन किया और फिल्म में कजोल और शिल्पा को ले लिया। फिल्म में भले ही शाहरुख खान का किरदार विलेन का हो लेकिन काजोल के साथ उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया और दर्शकों को एक नई हिट जोड़ी फिल्म गई।

                                                                           

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़