अपने प्यार को पाने के लिए अंधविश्वास के अंधेरे का सहारा लेने लगी थीं दिव्यांका त्रिपाठी, देखें वीडियो

cc
रेनू तिवारी । May 14 2020 12:23PM

दिव्यांका त्रिपाठी ने 2016 में एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी। विवेक के जिंदगी में आने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों आठ साल के लंबे रिलेशनशिप में थे।

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी का आज जाना पहचाना चेहरा हैं। एकता कपूर के मशहूर टीवी शो ये हैं मोहब्बते से दिव्यांका घर-घर में फैमस हो गई। इस शो में दिव्यांका ने लंबे समय तक काम किया और लोगों के दिलों में जगह बनाई। लोगों के प्यार के कारण आज दिव्यांका  किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। दिव्यांका इस दौरान घर पर अपने पति विवेक दहिया के साथ समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें शेयर करती हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान ने रिलीज किया आज तक का सबसे सस्ता गाना, जैकलीन फर्नांडीस के साथ ऐसे किया रोमांस

दिव्यांका त्रिपाठी ने 2016 में एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी। विवेक के जिंदगी में आने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों आठ साल के लंबे रिलेशनशिप में थे। दोनों के प्यार के रिश्ते के बारे में हर किसी को पता था। जी के मशहूर टीवी शो बनूँ मैं तेरी दुल्हन में दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर शरद मल्होत्रा की जोड़ी साथ नजर आयी थी। दर्शकों को भी दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद थी। शो ने दिव्यांका त्रिपाठी को नयी पहचान दिलाई जिसके बाद उन्हें एकता कपूर ने अपना नया शो ये हैं मोहब्बते ऑफर किया। दिव्यांका त्रिपाठी का करियर ग्राफ भले ही उपर उठ रहा हो लेकिन निजी जिंदगी में तबाही आ गई थी। दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का आठ साल पुराना रिश्ता टूट गया था।

इसे भी पढ़ें: इरफान खान के अचानक जाने से अधूरी रह गयी बड़ी फिल्म, अब ये एक्टर प्रोजेक्ट करेगा पूरा

दिव्यांका त्रिपाठी ने शरद मल्होत्रा को अपनी जिंदगी में वापस लाने के लिए बहुत कुछ किया लेकिन शरद वापस नहीं आये। एक बाद ये भी है कि जब कोई किसी को प्यार करता हैं तो वह उसे वापस पाने की हर कोशिश करता है दिव्यांका त्रिपाठी ने भी की थी। दिव्यांका त्रिपाठी का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया की वह अपने प्यार को पाने के लिए किय हद तक चली गयी थी।

 

दिव्यांका, राजीव खंडेलवाल चैट शो जज़बात में बात करते हुए बताती है कि वह शरद को बहुत प्यार करती थी। विश्वास नहीं कर पा रही थी कि आठ साल का रिश्ता ऐसे अचानक कैसे टूट गया। उन्होंने कहा कि मैं उस दौरान बहुत अजीब लोगों से मिलने लग गयी थी वह कहते थे कि शरद पर किसी ने कुछ करवा दिया है। मैं अंधविश्वास का सहारा लेने लग गयी थी। फिर एक दिन सोचा कि किसी को पाने के लिए ये सब करना पड़ रहा है तो क्या सच में ये प्यार है। ये सब करने से अच्छा है कि मैं अकेले ही रह लूं। फिर मैं आगे बढ़ गयी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़