बेघर थी कंगना रनौत तब तीन महीने तक खाना खिलाया फिर वसूले 1 करोड़

aditya-pancholi-initially-supported-kangana-and-after-collected-a-total-of-rs-one-crore
रेनू तिवारी । Jun 29 2019 4:47PM

आदित्य पंचोली के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कंगना रनौत की बहन ने आदित्य पंचोली पर एक और गंभीर आरोप लगाया है जिसमें कहा गया है कि आदित्य पंचोली ने शुरूआत में कंगना को सहारा दिया और उसके बाद कंगना से पूरे एक करोड़ रुपये वसूले हैं।

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के बीच 10 साल पहले शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के विवाद के बाद, आदित्य पंचोली से जुड़ी कई गंभीर बातें सामने आई। हाल ही में कंगना रनौत ने पुलिस को दिए अपने बयान में आदित्य पंचोली पर रेप करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 10 साल पुराने इस मामले में आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। 

इसे भी पढ़ें: नहीं टूटा सलमान खान का दिल! कटरीना नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के साथ प्यार में हैं विक्की

तीन महीने सहारा दिया फिर वसूले एक करोड़ रुपये

आदित्य पंचोली के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कंगना रनौत की बहन ने आदित्य पंचोली पर एक और गंभीर आरोप लगाया है जिसमें कहा गया है कि आदित्य पंचोली ने शुरूआत में कंगना को सहारा दिया और उसके बाद कंगना से पूरे एक करोड़ रुपये वसूले हैं। दरअसल कंगना रनौत की बहन रंगोली अपनी बहन के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी हैं। रंगोली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने कहा है कि आदित्य पंचोली ने कंगना से ये कहकर एक करोड़ रुपये वसूले कि कंगना जब मुंबई आई थीं तो वो बेघर थी, तब उन्होंने बेघर कंगना को सहारा दिया खाने को खाना दिया। आदित्य पंचोली ने कंगना को केवल तीन महीने के लिए सहारा दिया था जिसके लिए उन्होंने जबरन एक करोड़ वसूले थे।

इसे भी पढ़ें: मशहूर डांसर शांतनु महेश्वरी ने नच बलिए के लिए ठुकरा दिया बिग बॉस 13 का ऑफर?

आदित्य पंचोली के खिलाफ कंगना की तरफ से लड़ेंगी रंगोली

रंगोली ने एक नहीं कई सारी पोस्ट करके सबके सामने अपनी बात रखी है। आदित्य पंचोली पर आरोप लगाते हुए रंगोली ने लिखा है कि एक करोड़ लेने के बाद भी आदित्य पंचोली को चैन नहीं था वो कंगना से लगातार पैसों की मांग करता था। इस पैसे मांगने के आरोप में 2016 में शिकायत भी थी। पैसे मांगने का आखिरी संदेश कंगना के मोबाइल पर मैंने ही पढ़ा था। रंगोली ने आगे कहा कि कंगना इस समय बेहद बिजी हैं। उनके पास इस सब चीजों के लिए समय नहीं है इस लिए आदित्य पंचोली का पूरा केस मैं ही देख रहीं हूं ताकि कंगना अपना काम कर सकें।


 

आदित्य पंचोली और कंगना कास रिश्ता

आपकों बता दें कि कंगना और आदित्य पंचोली के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा है। आदित्य पंचोली ने कंगना पर शुरूआत में गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ आरोपों का पहाड़ खड़ा कर दिया। कंगना और आदित्य पंचोली के बीच 10 साल पहले प्रेम प्रसंग चला था। कहते हैं जब कंगना इंडस्ट्री में आगे बढ़ने लगी तो आदित्य पंचोली नें कंगना को अपने पास रहने के लिए जबरदस्ती की और उन्हें कई दिनों तक प्रताड़ित भी किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़