आशिकी 3 का ऐलान! क्या आदित्य रॉय कपूर होगें फिल्म के हीरो? एक्टर ने दिया ये जवाब

announcement-of-aashiqui-3-will-aditya-roy-kapoor-be-the-hero-of-the-film
रेनू तिवारी । Feb 27 2020 6:13PM

हाल ही में मोहित सूरी ने एक बार फिर आदित्य के साथ फिल्म मलंग बनाई। मंलग को भी लोगों का भरपूर प्यार मिला। अब आशिकी 3 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बारे में आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि फिल्म आशिकी 3 बन रही है इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है।

बॉलीवुड में आशिकी का लेवल पार करवाने वाली फिल्म 'आशिकी 2' को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म से आदित्य रॉय कपूर ने अपनी एक नयी पहचान बनाई था। फिल्म में आदित्य के लुक की सबसे ज्यादा लड़कियां फैन हुई। आदित्य रॉय कपूर क्या आशिकी 3 में काम करेंगे। इसको लेकर जब आदित्य रॉय कपूर से बात की गई तो उन्होंने ये जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: अनिल कपूर ने इस वजह से दी थी जान से प्यारी अपनी मूंछों की कुर्बानी, बहुत खुश हुए थे यश चोपड़ा

आशिकी 2 का निर्देशन डायरेक्टर मोहित सूरी ने किया था। हाल ही में मोहित सूरी ने एक बार फिर आदित्य के साथ फिल्म मलंग बनाई। मंलग को भी लोगों का भरपूर प्यार मिला। अब आशिकी 3 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बारे में आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि फिल्म आशिकी 3 बन रही है इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। मैं आशिकी 2 का हिस्सा बना था और उस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ दिया है। अगर आशिकी 3 के लिए मुझे कास्ट किया जाता है तो मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुशी होगी। 

इसे भी पढ़ें: Video! देखें ''आशिक बनाया'' फेम तनुश्री दत्ता की चिट्टियां कलाइयां पर धमाकेदार परफॉर्मेंस

आदित्य ने तो साफ कह दिया है कि वह आशिकी 3 का हिस्सा बनना चाहते हैं लेकिन अभी मोहित सूरी की तरह से कोई ऐलान नहीं किया गया है। आपको बता दे कि आशिकी 3 को लेकर तब चर्चा ने जोर पकड़ा जब आदित्‍य ने मोहित सूरी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में दोनों सो रहे हैं। आदित्य ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया 'NSYNC. अगली बारी तक मेरे दोस्त.' तो क्‍या ये उनके अगले प्रोजेक्‍ट का कोई हिंट है? खैर उनके कोलाबोरेशन को लेकर कोई ऑफिश‍ियल जानकारी नहीं मिली है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़