OTT पर प्यार का जादू चलाने आ रहे हैं इम्तियाज अली, नोट कर लें O Saathi Re की रिलीज डेट

O Saathi Re release date
INSTAGRAM
एकता । Nov 12 2026 5:42PM

इम्तियाज अली द्वारा लिखित और निर्मित नई वेब सीरीज ओ साथी रे 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आरिफ अली के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज में अदिति राव हैदरी, अर्जुन रामपाल और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी तलाक लेने जा रहे एक जोड़े के बीच फिर से पनपते प्यार पर आधारित है।

लंबे इंतजार के बाद मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की नई वेब सीरीज 'ओ साथी रे' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज में अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी 'ओ साथी रे'

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इम्तियाज अली के प्रोडक्शन में बनी इस सीरीज का नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी है। मेकर्स ने बताया कि यह वेब सीरीज अगले महीने यानी 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "ओ साथी रे, अलग हुए कपल की लव स्टोरी। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर अगले महीने रिलीज होगी।" इस सीरीज के निर्देशन की कमान आरिफ अली ने संभाली है, जबकि इसकी कहानी लिखने और प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी खुद इम्तियाज अली ने उठाई है। अदिति और अर्जुन के अलावा अभिनेता अविनाश तिवारी भी इसमें एक बेहद अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें: झूठी बातें और पीठ पीछे बुराई, Mahhi Vij के तलाक विवाद के बीच सना मकबूल के नए पोस्ट ने मचाई खलबली!

पुराने अहसास और आज के दौर के प्यार की अनोखी कहानी

अपनी इस नई सीरीज के बारे में बात करते हुए इम्तियाज अली ने कहा, "ओ साथी रे का मिजाज पुराना है, लेकिन यह आज के दौर की एक आधुनिक प्रेम कहानी है। कई बार प्यार आपको चौंका देता है, जब वह किसी अनजानी या उम्मीद से परे जगह पर मिल जाता है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे जोड़े के बीच फिर से पनपते प्यार की है, जो तलाक लेने जा रहा है। प्यार में दिल धड़कता है, प्यार खूबसूरत है, लेकिन कई बार दोनों तरफ से यह रिश्ता एक जैसा या बराबरी का नहीं होता।"

उन्होंने कहानी की गहराई समझाते हुए आगे कहा, "एक परफेक्ट जोड़ी होना भी कभी-कभी एक बोझ बन जाता है। ओ साथी रे में हम यही देखेंगे। एक तरफ जहां प्यार तड़प, सपनों और साथ रहने का नाम है, वहीं दूसरी तरफ कई बार इसी प्यार की खातिर आपको सामने वाले को जाने देना पड़ता है। इसके सभी किरदार आपको बिल्कुल असली लगेंगे, क्योंकि हमने इसके लिए बेहतरीन कलाकारों को चुना है।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़