Awarapan 2 की एडवांस बुकिंग में जलवा, अब तक बिकी 37 हजार से ज्यादा टिकटें

Emraan Hashmi
INSTAGRAM
एकता । Aug 12 2026 5:14PM

इमरान हाशमी फिल्म आवारापन 2 के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में 37 हजार से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे करीब 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। सिनेमाघरों में इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की बंटवारा 1947 से होगा।

इमरान हाशमी करीब 19 साल बाद आवारापन 2 के जरिए शिवम पंडित के किरदार में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। टिकटों की बिक्री को देखते हुए माना जा रहा है कि इमरान हाशमी की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है।

37 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री

साल 2007 में रिलीज हुई आवारापन भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अपने गानों और टीवी पर लगातार दिखाए जाने के बाद फिल्म की अलग पहचान बन गई। समय के साथ यह फिल्म कल्ट मूवी के तौर पर पसंद की जाने लगी। अब इसी वजह से आवारापन 2 को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की अब तक 37,183 टिकटें बिक चुकी हैं। इसमें सभी भाषाओं में होने वाली स्क्रीनिंग की टिकटें शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: भारतीय फैंस की याद आती है... Atif Aslam ने किया खुलासा, भारत में लगे बैन पर भी की बात

1.3 करोड़ के करीब पहुंची एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो आवारापन 2 अब तक करीब 1.3 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर है। फिल्म की रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं, ऐसे में टिकटों की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। अगर बुकिंग इसी रफ्तार से जारी रही तो रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग 50 हजार टिकटों के आंकड़े को पार कर सकती है। ऐसे में फिल्म की ओपनिंग को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसे भी पढ़ें: Ramayana के VFX पर मचा था भयंकर बवाल, Ranbir Kapoor ने अब आलोचकों को दिया करारा जवाब

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 का मुकाबला सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 से होगा। अब देखना होगा कि इमरान हाशमी की लंबे समय बाद वापसी बॉक्स ऑफिस पर कितना असर डालती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़