अनिल अंबानी के बेटे अनमोल की शादी, हल्दी समारोह में गुलाबी लहरिया सूट में खूबसूरत दिखीं दुल्हन

Anil Ambani son
रेनू तिवारी । Feb 20 2022 5:54PM

अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी 20 फरवरी को ख्रीषा शाह (Khrisha Shah) से शादी करने के लिए तैयार हैं। दोनों की अरेंज मैरिज हो रही हैं। परिवार की आपसी सहमती से दोनों का रिश्ता हुआ। दोनों की शादी परिवार और दोनों के बीच मुंबई की एक भव्य समारोह में होगी।

अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी 20 फरवरी को ख्रीषा शाह (Khrisha Shah) से शादी करने के लिए तैयार हैं। दोनों की अरेंज मैरिज हो रही हैं। परिवार की आपसी सहमती से दोनों का रिश्ता हुआ। दोनों की शादी परिवार और दोनों के बीच मुंबई की एक भव्य समारोह में होगी। होने वाली दुल्हन ख्रीशा का शादी से पहले हल्दीह ईई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह एक पारंपरिक समारोह था और परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।

इसे भी पढ़ें: पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी, रूस के परमाणु ड्रिल से बढ़ा तनाव, 1.5 लाख सैनिक सीमा पर तैनात 

ख्रीशा शाह की बहन नृति शाह, जो मुंबई की एक ब्यूटी और फूड ब्लॉगर हैं, ने अपने इंस्टाग्राम पर समारोह की झलकियाँ साझा कीं। अपनी हल्दी के खास मौके पर गुलाबी रंग के लेहरिया सूट में ख्रीशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ख्रीशा ने पारंपरिक लहरिया प्रिंट वाले चमकीले-गुलाबी रंग में एक आकर्षक एथनिक पहनावा चुना। उनकी कुर्ती में एक विस्तृत कढ़ाई पैटर्न भी था जिसने पहनावे को प्री-वेडिंग समारोह के लिए एक आदर्श पिक बना दिया। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल ज्वैलरी से पूरा किया। उन्होंने एक टियारा, हार और एक जोड़ी चूड़ियाँ पहनी हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: यश धुल ने रणजी ट्रॉफी डेब्‍यू में रच दिया इतिहास, दोनों पारियों में शतक जमाकर स्‍पेशल क्‍लब में हुए शामिल 

हल्दी समारोह के दौरान उन्हें एक साधारण हल्के नीले रंग के सूट में भी देखा गया था। अपनी मेहंदी सेरेमनी में ख्रीषा शाह ने ब्राइडल फैशन गेम में भी अपना जलवा बिखेरा। फंक्शन के लिए रीगल लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ख्रीशा शाह एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी हैं। इस जोड़े ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़