बिग बी ने अभिषेक, ऐश्वर्या को दी शुभकामनाएं

[email protected] । Apr 20 2016 1:56PM

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय को उनकी शादी की नौवीं वषर्गांठ पर शुभकामनाएं दी हैं और इस अवसर को ‘आनंद और प्रसन्नता’ का दिन कहा है।

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय को उनकी शादी की नौवीं वषर्गांठ पर शुभकामनाएं दी हैं और इस अवसर को ‘आनंद और प्रसन्नता’ का दिन कहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या 20 अप्रैल 2007 को परिणय सूत्र में बंधे थे। नवंबर 2011 में उनकी पहली संतान अराध्या का जन्म हुआ था।

बच्चन (73) ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ''मंगलवार को ऐश्वर्या और अभिषेक के शादी की नौवीं वषर्गांठ है.. आनंद और प्रसन्नता का एक दिन। ना केवल वे दोनों शादी के बंधनों में बंधे बल्कि हम बुजुर्गों को भी बांध दिया.’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘यह जुड़ाव हमेशा हमारे साथ रहता है.. इसके बाद यह अगली पीढ़ी में परवान चढ़ता है और उसके बाद अगली और अगली में पीढ़ी में परवान चढ़ता है। जीवन निरंतर है, यह जारी और अनंत है..''

All the updates here:

अन्य न्यूज़