सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार

Rip Asha Bhosle
ANI
एकता । Apr 12 2026 1:29PM

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले सात दशकों से अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा जी के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

अस्पताल में ली अंतिम सांस

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने उनके निधन की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, 'आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर (कई अंगों के काम बंद करने) के कारण हुआ है।' उन्हें शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन हुआ है, जिसके बाद से प्रशंसक लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Dacoit: Ek Prem Katha Releases | क्या आप जानते हैं? Mrunal Thakur से पहले Shruti Haasan ने शूट किए थे Adivi Sesh की फिल्म के कुछ सीन

बेटे आनंद भोसले ने की पुष्टि

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने अपनी माता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, 'मेरी माता जी आशा भोसले का आज निधन हो गया है। कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आ सकते हैं। वहीं, शाम चार बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।'

इसे भी पढ़ें: Tateeree Phir Se: विवाद के बाद Badshah की वापसी, नए कलेवर में रिलीज होगा गाना

आशा भोसले का जाना संगीत के एक सुनहरे युग का अंत है। सात दशकों के लंबे करियर में उन्होंने हजारों गाने गाए और भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दी। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों से लेकर आम जनता तक उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़