Bollywood Wrap-Up | 'डॉन 3' विवाद में सलमान की एंट्री! सौरव गांगुली बने राजकुमार राव और करण जोहर का 'अनफॉलो' धमाका"

इसके साथ ही, सौरव गांगुली की बायोपिक से राजकुमार राव का पहला लुक इंटरनेट पर लीक हो गया है, जबकि कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' के दमदार मोशन पोस्टर और करण जोहर द्वारा कई करीबियों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किए जाने की घटना ने आज बी-टाउन में जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।
आज का बॉलीवुड रैप-अप: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन बेहद हलचल भरा रहा। बॉक्स ऑफिस पर जहां साउथ की फिल्मों का दबदबा कायम है, वहीं 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म 'थ्री इडियट्स' के सीक्वल को होल्ड पर रखकर दिग्गज क्रिकेटर 'लाला अमरनाथ' की बायोपिक पर काम शुरू करने का फैसला लिया है। दूसरी ओर, फिल्म 'डॉन 3' को लेकर छिड़े विवाद में अब रणवीर सिंह पर FWICE के बैन के बाद सलमान खान की मध्यस्थता की खबरें गर्म हैं। इसके साथ ही, सौरव गांगुली की बायोपिक से राजकुमार राव का पहला लुक इंटरनेट पर लीक हो गया है, जबकि कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' के दमदार मोशन पोस्टर और करण जोहर द्वारा कई करीबियों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किए जाने की घटना ने आज बी-टाउन में जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।
.......................................................................................................................
'लगान' के 25 साल बाद फिर इतिहास रचेंगे आमिर-आशुतोष!
'3 Idiots' के सीक्वल को रोककर शुरू करेंगे 'लाला अमरनाथ' की बायोपिक
कहानी एक असल जिंदगी के हीरो पर बनी है जिसका नाम था लाला अमरनाथ।
भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू खिलाड़ी लाला अमरनाथ पहले
भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा था
इसके साथ ही लाला अमरनाथ पहले ऑलराउंडर
भी थे जो बल्ले के साथ धांसू गेंदबाजी भी करते थे
आमिर खान जल्द ही अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म
लाला अमरनाथ में नजर आएंगे। वेरायटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें
तो आमिर अपनी फिल्म थ्री इडिटय के सीक्वल की भी तैयारी कर रहे हैं।
.......................................................................................................................
सौरव गांगुली की बायोपिक से राजकुमार राव का 'फर्स्ट लुक' लीक
राजकुमार राव को दादा के रूप में देख फैंस चकराए
राजकुमार राव एक बार फिर पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है
सेट से राजकुमार राव का पहला लुक लीक हो गया है
जिसमें वे हूबहू सौरव गांगुली के अंदाज में नजर आ रहे हैं
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आते ही वायरल हो गई है
और फैंस उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हैं
.......................................................................................................................
करण जोहर ने शाह रुख और आलिया को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो!
करण जोहर की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने आज इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है
करण ने अचानक शाह रुख खान, आलिया भट्ट और कई करीबी
बॉलीवुड सेलेब्स को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है
जबकि उनकी लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा अभी भी मौजूद हैं
इस पर बढ़ते विवाद को देखकर करण जोहर ने अपनी प्रतिक्रिया
में तंज कसते हुए कहा, "यह कोई नेशनल न्यूज नहीं हो सकती!"
उन्होंने अनफॉलो करने की असली वजह का खुलासा नहीं किया है
.......................................................................................................................
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज
कंगना रनौत फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में आ गई हैं
फिल्म का पहला ऑफिशियल मोशन पोस्टर 'द अनसीन हीरोज'
टाइटल के साथ रिलीज किया गया
कहानी की थीम: यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों (26/11
) के दौरान अस्पताल के अंदर जान बचाने वाले अनसंग हीरोज
(नर्स, वॉर्ड बॉय, क्लीनर और सिक्योरिटी स्टाफ) को एक ट्रिब्यूट है
सोशल मीडिया पर जहां कई लोग कंगना के इस लुक को दमदार और
नेशनलिस्टिक बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उनकी
पिछली फ्लॉप फिल्मों को लेकर थोड़े आशंकित भी हैं
.......................................................................................................................
रणवीर सिंह पर FWICE के बैन के बाद क्या सलमान खान करेंगे बीच-बचाव?
फिल्म 'डॉन 3' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थमता नजर नहीं आ रहा है
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणवीर सिंह
ने ऐन वक्त पर फरहान अख्तर की 'डॉन 3' छोड़ दी, जिससे फिल्म लटक गई
रणवीर सिंह पर संकट: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज
(FWICE) ने इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए रणवीर सिंह पर नॉन-कोऑपरेशन
(असहयोग) का रुख अपनाया है। इस बीच चर्चा है कि रणवीर अब
अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग हैदराबाद में कर सकते हैं।
सलमान खान की एंट्री? गलियारों में चर्चा तेज है कि इस बड़े विवाद
को सुलझाने और फरहान-रणवीर के बीच पैच-अप कराने के लिए
खुद 'भाईजान' यानी सलमान खान मध्यस्थता कर सकते हैं
.......................................................................................................................
अन्य न्यूज़














