Crime Patrol के नए होस्ट बने Ajay Devgn, शो से रिप्लेस होने पर Anup Soni ने तोड़ी चुप्पी

Ajay Devgn
INSTAGRAM
एकता । Aug 13 2026 4:57PM

मशहूर टीवी शो क्राइम पेट्रोल नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है और इस बार बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इसे होस्ट करेंगे। इस बदलाव पर शो के पूर्व होस्ट अनूप सोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दर्शकों के बीच पहचान काम से बनती है और कलाकारों को अपने लोकप्रिय किरदारों को खुशी-खुशी अपनाना चाहिए।

सच्ची घटनाओं पर आधारित टीवी का मशहूर क्राइम शो क्राइम पेट्रोल नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो से यह साफ हो गया है कि इस बार अजय देवगन क्राइम पेट्रोल को होस्ट करेंगे और इसके जरिए वह टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनसे पहले कई सालों तक अनूप सोनी इस शो को होस्ट करते आए हैं और उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई थी। अब अनूप सोनी की जगह अजय देवगन के आने पर अनूप सोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अजय देवगन के होस्ट बनने पर क्या बोले अनूप सोनी?

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनूप सोनी ने क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन के आने पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कोई भी एक्टर अपने करियर में कई तरह के रोल निभाता है, लेकिन दर्शक उसे उसी पहचान के लिए याद रखते हैं जो सबसे ज्यादा पॉपुलर होती है। अनूप ने बताया कि इस शो से पहले लोग उन्हें टीवी सीरियल बालिका वधू के किरदार के लिए जानते थे, लेकिन क्राइम पेट्रोल के आने के बाद लोग उनके पुराने रोल को भूल गए।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

इसे भी पढ़ें: Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship

पॉपुलर रोल से भागने के बजाय उसे अपना लेना चाहिए

अनूप सोनी ने कहा, "जब तक मेरे करियर में क्राइम पेट्रोल से भी बड़ा कुछ काम नहीं आ जाता, तब तक लोग मुझे इसी शो के लिए याद रखेंगे।" उन्होंने इस दौरान अनिल कपूर से मिली एक सलाह को याद करते हुए कहा कि कुछ किरदार किसी एक्टर के करियर को पूरी तरह बदल देते हैं। एक एक्टर को उस पहचान से भागने की बजाय उसे खुशी-खुशी अपना लेना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Tejasswi Prakash को बताया अपनी भाभी, Karan Kundrra के साथ दोस्ती पर कही यह बात

काम और किरदारों से ही बनती है पहचान

अपनी बात खत्म करते हुए अनूप सोनी ने कहा कि किसी भी एक्टर की पहचान और छवि असल में उसके चुने हुए काम, निभाए गए किरदारों, फिल्मों और वेब सीरीज से ही तय होती है। हालांकि अब अनूप सोनी इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन क्राइम पेट्रोल से बनी उनकी पहचान आज भी दर्शकों के दिलों में कायम है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़