Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट देख Farrhana Bhatt बोलीं- Finale में Mars पर भेजेंगे क्या? Post वायरल

Farrhana Bhatt
Instagram
एकता । May 26 2026 6:30PM

खतरों के खिलाड़ी 15 की केपटाउन में शूटिंग शुरू हो गई है, जहाँ कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट शुरुआती स्टंट्स देखकर ही घबरा गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया, जिसमें फिनाले में 'मार्स पर लैंडिंग' जैसे स्टंट की आशंका जताई, जो अब वायरल हो रहा है।

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहा है। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। रोहित शेट्टी के इस धमाकेदार शो में इस बार गौरव खन्ना, ऋत्विक धनजानी, जैस्मिन भसीन, करण वाही और विशाल आदित्य सिंह जैसे कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। इनके साथ ही 'बिग बॉस' फेम फरहाना भट्ट भी इस सीजन में अपना दम दिखाने पहुंची हैं। फैन्स का मानना है कि फरहाना इस शो को जीत सकती हैं, लेकिन शो के शुरुआती दिनों में ही स्टंट देखकर उनका डर सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टंट देखकर छूटे फरहाना भट्ट के पसीने

फरहाना भट्ट ने केपटाउन से इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह शो की उसी बस में बैठी नजर आ रही हैं, जिससे सभी कंटेस्टेंट्स शूटिंग के लिए जाते हैं। हैवी कोट पहने और कॉफी पीते हुए फरहाना ने अपनी इस फोटो के साथ एक मजेदार बात लिखी। उन्होंने लिखा, "शुरुआत के स्टंट कुछ इस तरह के हैं... मैं तो यह सोचकर हैरान हूं कि कहीं फिनाले में ये लोग 'रॉकेट से बांधकर मार्स पर लैंड करने का स्टंट' न दे दें।" फरहाना का यह पोस्ट वायरल होते ही फैन्स ने उनका एक मजेदार पोस्टर बना दिया, जिसमें वह मार्स पर फिनाले का टास्क करती दिख रही हैं। फरहाना ने इस पोस्टर को दोबारा शेयर किया, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि वह फिनाले तक पहुंच चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: 'Deepika Padukone के साथ बुरा बर्ताव इस जन्म में मुमकिन नहीं', 'कॉकटेल' विवाद पर Imtiaz Ali ने दी सफाई

कब से देख सकेंगे खतरों के खिलाड़ी 15?

अगर आप इस शो का इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि मेकर्स ने अभी तक इसके ऑन-एयर होने की पक्की तारीख नहीं बताई है। खबरों की मानें तो शो की शूटिंग इस महीने के आखिर या जून की शुरुआत तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद अगले महीने यानी जून में ही यह शो टीवी पर शुरू हो सकता है। खास बात यह है कि इस बार शो को और मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने पुराने सीजन्स के कुछ पॉपुलर कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़