मजदूर दिवस पर जारी होगा रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ का गीत

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म ''काला’ का पहला गीत कल जारी किया जाएगा। फिल्म के निर्माता धनुष ने यह जानकारी दी। धनुष रजनीकांत के दामाद भी हैं।
चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला’ का पहला गीत कल जारी किया जाएगा। फिल्म के निर्माता धनुष ने यह जानकारी दी। धनुष रजनीकांत के दामाद भी हैं। धनुष ने ट्वीट किया है कि सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए एक ‘सरप्राइज’ है। एक मई की शाम को सात बजे ‘काला’ का पहला गाना जारी किया जाएगा। धनुष की वंडरबार फिल्म्स ने कई भाषा में ‘काला’ फिल्म का निर्माण किया है। इसमें नाना पाटेकर, हुमा कुरैशी, समुद्रकनी और ईश्वरी राव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सात जून को दुनिया भर में सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही हैं।
A surprise to Superstar fans. #kaala 1st single #semmaweightu will be released tom evening at 7 pm. #rajinism #thalaivar @Music_Santhosh @beemji @vinod_offl @humasqureshi pic.twitter.com/mLDt1oCfm2
— Dhanush (@dhanushkraja) 30 April 2018
इस फिल्म का निर्देशन पी रंजीत ने किया है। 67 वर्षीय अभिनेता रजनीकांत के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2016 में ‘ कबाली ’ फिल्म का साथ में निर्देशन किया था। संतोष नारायण ने फिल्म का संगीत दिया है।
अन्य न्यूज़