Ravi Kishan के एक्टिंग करने के फैसले से नाराज हो गए थे पिता, बेल्ट से की थी पिटाई; मां ने घर से भगाकर बचाई जान

Ravi Kishan childhood story
INSTAGRAM
एकता । Nov 27 2026 6:38PM

अभिनेता रवि किशन ने खुलासा किया कि उनके अभिनय के शौक से नाराज पिता उन्हें जान से मारना चाहते थे। रामलीला में सीता का किरदार निभाने पर पिता ने उन्हें बेल्ट से बुरी तरह पीटा था। ऐसे में उनकी मां ने उन्हें घर से भागने में मदद कर उनकी जान बचाई, जिसने उनके जीवन की दिशा पूरी तरह बदल दी।

अभिनेता और सांसद रवि किशन ने अपने बचपन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता को पता चला कि वह अभिनेता बनना चाहते हैं, तो वे बहुत गुस्सा हो गए थे। नौबत यहां तक पहुंच गई थी कि उनके पिता उन्हें जान से मारना चाहते थे। उस मुश्किल वक्त में उनकी मां ने उनकी मदद की और उन्हें वहां से भागने में मदद की।

हाल ही में रवि किशन, अक्षय कुमार के साथ कॉफी विद करण 9 में नजर आए। शो के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वह परिवार का दूध का कारोबार संभालें या फिर सरकारी नौकरी करें। उनके पिता पुजारी थे और दूध का कारोबार भी चलाते थे। लेकिन रवि किशन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और वह थिएटर किया करते थे।

रामलीला में सीता बने तो पिता ने बेल्ट से पीटा

रवि किशन ने बताया कि एक बार उन्होंने रामलीला में सीता का किरदार निभाया था। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनी थी। जब उनके पिता ने उन्हें इस रूप में देखा, तो वे बुरी तरह नाराज हो गए और चमड़े की बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी।

रवि किशन ने शो में बताया, "वह चाहते थे कि मैं उनके कारोबार का हिस्सा बनूं या सरकारी नौकरी करूं। लेकिन मैं थिएटर कर रहा था। रामलीला के एक कार्यक्रम में मैंने साड़ी पहनी थी। मुझे ऐसा करते देखकर पिता ने चमड़े की बेल्ट से बहुत बुरी तरह पीटा। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम महिला डांसर बनना चाहते हो?' 90 के दशक में फिल्मों में काम करने को इज्जतदार पेशा नहीं माना जाता था।"

इसे भी पढ़ें: शादी के 13 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बनेंगे Arjun Bijlani और Neha Swami, इस दिन लेंगे दोबारा सात फेरे

मां ने घर से भगाकर बचाई जान

रवि किशन ने बताया कि उनके पिता का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि अगर उनकी मां बीच में न आतीं, तो उस दिन उनकी जान भी जा सकती थी। उनके पिता को लग रहा था कि रवि ने परिवार की इज्जत खराब कर दी है। उन्होंने कहा, "इसके बाद मां ने मुझे वहां से भागने में मदद की, क्योंकि पिता मुझे मार डालना चाहते थे। उन्हें लग रहा था कि मैंने परिवार का नाम खराब कर दिया है।" रवि किशन पहले भी एक पॉडकास्ट में अपने बचपन के इस अनुभव के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि इस घटना ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी थी।

इसे भी पढ़ें: दुल्हन बनीं Mimi Chakraborty, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

रामलीला में सीता बनने से लेकर राम का किरदार निभाने तक का सफर

करीब चार साल पहले नवरात्रि के खास एपिसोड में रवि किशन ने स्वर्ण भारत शो में भी इस किस्से का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि वह बनारस के पास एक गांव से आते हैं और उनके पिता पुजारी थे। बचपन से ही उनका सपना अभिनेता बनने का था। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने रामलीला में सीता का किरदार भी निभाया था।

इसे भी पढ़ें: इधर वीर साहू ने नए गाने Prince and Prostitute का पोस्टर किया लॉन्च, उधर इंस्टाग्राम से गायब हुईं Sapna Choudhary

इस साल रवि किशन ने दिल्ली की रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाया। वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके वन-लाइनर्स भी खूब चर्चा में हैं। उनके मजेदार डायलॉग्स पर लोग मीम्स बना रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़