तलाकशुदा प्रकाश के साथ शादी करने जा रही है अनुष्का शेट्टी? जानें एक्ट्रेस ने क्या दिया जवाब

is-anushka-shetty-going-to-marry-prakash-what-the-actress-gave-the-answer
रेनू तिवारी । Mar 13 2020 5:05PM

अनुष्का शेट्टी की शादी से जुड़ी जो जानकारी सामने आयी थी उसके अनुसार कहा जा रहा था कि टॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रकाश कोवेलामुदी के साथ अनुष्का शेट्टी जल्द ही शादी करने वाली है। शादी के ये अफवाह इतनी तेजी से वायरल हुई तो अनुष्का के पास इस खबर को सुनकर लोगों ने फोन करना शुरू कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों से बाहुबली की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की शादी की खबरें काफी चर्चा में है। अनुष्का शेट्टी की शादी से जुड़ी जो जानकारी सामने आयी थी उसके अनुसार कहा जा रहा था कि टॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रकाश कोवेलामुदी के साथ अनुष्का शेट्टी जल्द ही शादी करने वाली है। शादी के ये अफवाह इतनी तेजी से वायरल हुई तो अनुष्का के पास इस खबर को सुनकर लोगों ने फोन करना शुरू कर दिया है। इस खबर की सच्चाई अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकार बताई है। अनुष्का शेट्टी अपनी शादी की अफवाह को लेकर काफी नाराज नजर आयी। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरे कौन फैलाता है। मेरी शादी को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। इसी को मेरी शादी में इतनी दिलचस्पी क्यों है?

दक्षिण फिल्मों की सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। 15 साल पूरे करके के अवसर पर वह एक इवेंट में पहुंची जहां उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर बात करते हुए निर्देशक प्रकाश कोवेलामुदी के साथ शादी को खबरों को सरासर गलत बताया। 

इसे भी पढ़ें: काजोल ने शेयर की अपनी बेटी की बेहद खूबसूरत तस्वीर, आप भी देखें न्यासा का नया लुक

अनुष्का शेट्टी ने इस बात पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि बिना सच जानें मेरे बारे में ऐसी खबरे कैसे कोई लिख सकता है। इन खबरों के लिखने से पहले लोगों को सोचना चाहिए कि इसका असर हमारे परिवारों पर भी पड़ता है। अनुष्का शेट्टी ने आईबी टाइम्स से बात करते हुए कहा कि "उस खबर में से कोई भी सच नहीं है। मैं इस तरह की अफवाहों से प्रभावित नहीं होती। न जाने क्यों मेरी शादी किसी के लिए इतनी बड़ी बात है। क्या कोई अपनी शादी की खबरों को छुपा सकता है? तो मैं अपनी शादी को कैसे छुपा सकती हूं? यह बहुत संवेदनशील मामला है और लोगों को इसे  संवेदनशीलता के साथ ही लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रोहित शेट्टी और कटरीना कैफ के बीच खड़ा हुआ नया विवाद, जानें क्या हैं पूरा मामला

उन्होंने आगे कहा कि ये मेरा व्यक्तिगत जीवन है और मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं है कि कोई इसमें घुसने की कोशिश करे। शादी एक पवित्र चीज है, जिस तरह ये सबसे लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही मेरे लिए भी है। जब मेरी शादी होगी तो आपको खुद पता चल जाएगा कि मैं शादी के बंधन में बंध गई हूं। मैं सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं कर सकती कि किससे शादी कर रही हूं।

आपको बता दें कि अनुष्का शेट्टी ने फिल्म बाहुबली में अमरेंद्र बाहुबली की पत्नी देवसेना का किरदार निभाया था। टॉलीवुड मीडियां में कई बार प्रभास और अनुष्का की डेटिंग की खबरें छप चुकी हैं। कहा जा रहा था कि दोनों फिल्म बाहुबली के बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका-निक सहित पहुंचे तमाम बॉलीवुड सितारे

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़