रणवीर सिंह के साथ रोमांस करने के लिए तैयार आलिया भट्ट, साइन की करण जौहर की ये फिल्म

ranveer singh

फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। करण जौहर ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। करण जौहर ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। जौहर ने आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था।

इसे भी पढ़ें: 4 साल से बेहद बुरी स्थिति झेल रहीं हैं शगुफ्ता अली, इलाज करवाने के लिए बेचे गहने और कार 

निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘‘ एक बार फिर कैमरे के पीछे आने को उत्साहित हूं...वह भी जब मेरे पसंदीदा कलाकार कैमरे के सामने होंगे। पेश कर रहा हूं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: बुडापेस्ट में एंजोय कर रही हैं कंगना रनौत, शेयर की इंस्टा स्टाइल में तस्वीरें 

फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है।’’ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 2022 में रिलीज होगी। आलिया भट्ट (28) ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ मेरे पसंदीदा लोगों के साथ एक असाधारण प्रेम कहानी।’’ वहीं, रणवीर सिंह ने लिखा ‘‘ खास दिन पर खास घोषणा।’’ सिंह का आज 36वां जन्मदिन है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़