इस दिन रिलीज होगी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', करण जौहर बोले- परंपराओं की जड़ तक जाती है फिल्म की कहानी

Ranveer Singh, Alia Bhatt
ANI
अंकित सिंह । Nov 13 2022 1:15PM

एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही करण जौहर ने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जो परंपराओं की जड़ों तक जाती है।

हाल में ही आलिया भट्ट ने एक गुड न्यूज़ दी थी। लेकिन आलिया भट्ट के फैंस को एक और गुड न्यूज़ मिलने वाली है। दरअसल, आलिया भट्ट की अगली फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही करण जौहर ने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जो परंपराओं की जड़ों तक जाती है। दरअसल, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, पहले यह फिल्म फरवरी में आने वाली थी। लेकिन आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी की वजह से इस फिल्म की शूटिंग में देरी हुई। 

इसे भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म पर मारा हाथ, अक्षय कुमार का पत्ता किया साफ

अब इसका नया रिलीज डेट सामने आ गया है। 28 अप्रैल 2023 को यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में करण जौहर ने लिखा कि 7 साल बाद, आखिर वो वक्त आ गया कि अपने पहले घर यानी सिनेमाघर में लौटने का। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अपनी सातवीं फिल्म के सेट पर मुझे एक नहीं बल्कि कई शानदार अभिनेताओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। यह एक कहानी है जो परंपराओं की जड़ों तक जाती है और इस कहानी का संगीत दिल को छू जाने वाला है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ पॉपकॉर्न खरीदने और बड़े पर्दे पर प्यार और मनोरंजन को महसूस करने का समय आ गया है। यह बताते हुए हम बहुत खुश और उत्साहित हैं। 

इसे भी पढ़ें: देबिना बनर्जी गुरमीत चौधरी के घर फिर गूंजी किकलारी, बेबी गर्ल का किया स्वागत

इससे पहले करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल आई थी। करण जौहर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता हासिल करती हैं। करण जौहर ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कुछ कुछ होता है फिल्म से की थी। बात अगर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की करें इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आज़मी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। फिल्म को करण जौहर ने निर्देशित किया है जबकि इशिता मोइत्रा और शशांक खेतान ने लिखा है। फिल्म में अर्जुन बिजलानी और श्रद्धा आर्या भी एक अहम भूमिका में होंगे। फिल्म के संगीत के बारे में जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक प्रीतम ने इसकी धुने तैयार की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़