Mahhi Vij ने अपने Hit Show को बीच में ही कहा अलविदा, 9 साल बाद TV पर की थी वापसी

Mahhi Vij
Instagram
एकता । May 21 2026 4:00PM

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने 9 साल बाद सीरियल 'सहर होने को है' से वापसी की थी, लेकिन अब उन्होंने 'कौसर' का किरदार बीच में ही छोड़ दिया है। यह फैसला उनके पति जय भानुशाली से तलाक की खबरों के बीच आया है, जिससे वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगियों को लेकर सुर्खियों में हैं।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों सीरियल 'सहर होने को है' में 'कौसर' का दमदार किरदार निभा रही थीं। पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि वह जल्द ही इस शो को छोड़ने वाली हैं। अब खुद एक्ट्रेस ने इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। माही विज ने आधिकारिक तौर पर इस सीरियल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करके अपने इस फैसले की जानकारी दी और कौसर के किरदार के लिए अपने दिल की बात बयां की। माही के इस फैसले से उनके फैंस काफी मायूस हो गए हैं।

माही ने कहा,  कौसर सिर्फ किरदार नहीं, एक भावना थी

माही विज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई। अपनी पोस्ट में अपने किरदार को याद करते हुए माही ने लिखा, 'कौसर मेरे लिए कभी सिर्फ एक रोल नहीं था, यह एक ऐसी भावना थी जिसे मैंने पूरी समझदारी, ईमानदारी और भरोसे के साथ निभाया। मैंने सिर्फ कौसर का अभिनय नहीं किया, बल्कि उसके हर सीन, हर भावना और हर पल को खुद जिया है। मेरी बस यही ख्वाहिश थी कि उसका यह सफर हर घर और हर दिल तक पहुंचे। आज मैं कौसर को अलविदा कह रही हूं और अपने साथ ढेर सारी यादें, सीख और भावनाएं लेकर जा रही हूं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। मेरा एक हिस्सा हमेशा कौसर से जुड़ा रहेगा।'

इसे भी पढ़ें: Krissann Barretto के घर आई नन्ही परी, Cute Post शेयर कर फैंस को दी Good News

9 साल बाद की थी टीवी पर वापसी

माही विज ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं सच में कौसर को बहुत याद करूंगी, उसकी ताकत, उसका सफर और जो प्यार उसने हमें दिया। इस किरदार को इतना सराहने और ढेर सारा प्यार देने के लिए आप सभी दर्शकों का बहुत-बहुत शुक्रिया।' आपको बता दें कि इस शो के जरिए माही विज ने करीब 9 साल के लंबे समय के बाद टीवी स्क्रीन पर वापसी की थी, इसलिए यह शो उनके लिए बेहद खास था।

इसे भी पढ़ें: Amitabh Bachchan का Cryptic Blog Post, लिखा- 'चील शांत तो तोते...' क्या है इसका Message?

निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं माही

वर्कफ्रंट के अलावा माही विज पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में वह अपने पति और एक्टर जय भानुशाली से तलाक की खबरों की वजह से चर्चा में आई थीं। दोनों ने शादी के 14 साल बाद एक-दूसरे से अपनी राहें हमेशा के लिए अलग कर ली हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़