UPSSSC JE Recruitment: यूपी में 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग Diploma जरूरी

UP Junior engineer recruitment
AI-Generated

उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न विभागों में 1500 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने पीईटी-2025 दिया हो। अभ्यर्थियों का चयन 100 अंकों की मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

क्या आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो बता दें कि उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले यूपी में जेई की शानदार नौकरी पा सकते हैं। 1500 से ज्यादा पदों के लिए दो विज्ञापन जारी किए हैं। इनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश के विद्युत सुरक्षा निदेशालय भूमर्ग जल विभाग, उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम लखनऊ सहित अलग-अलग विभागों में की जाएगी।

UPSSSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए योग्यता

- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

- उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ने-लिखने की योग्यता होनी चाहिए।

- रिसर्च असिस्टेंट के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 2 साल का टीचिंग अनुभाव होना जरुरी है।

- इतना ही नहीं, विद्युतकार की पोस्ट के लिए कैंडिडेट के पास इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी लाइसेंस के साथ ही इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा होना जरुरी है।

- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या इसके समकक्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

- वहीं, आवेदकों की उम्र 18 साल न्यूनतम और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। जो कैंडिडेट्स आरक्षित कैटेगिरी से आते हैं, उन्हें ऊपरी उम्र में रिजर्वेशन के मुताबिक छूट मिलेगी।

- अभ्यर्थी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा-2025(PET-2025) में शामिल जरुर हुआ हो।

मुख्य परीक्षा कैसे होगी?

- जो लोग जूनियर इंजीनियर की इस भर्ती में पीईटी-2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा देनी होगी। जिसमें 100 प्रश्न पूछें जाएंगे। परीक्षा में सवाल वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। हर सवाल 1 नंबर का होगा। गलत उत्तर देने पर 25 प्रतिशत के हिसाब से 1/4 की निगेटिव मार्किंग के चलते मार्क्स कट किए जाएंगे।

वहीं, मुख्य परीक्षा के आधार पर ही चयन किया जाएगा। इसलिए इस परीक्षा में आपको बेहतरीन स्कोर करना होगा। इसके परिणाम के बेस पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अन्य डिटेल्स के साथ यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़