अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा ने Kiss करके किया New Year विश

malaika-arora-kisses-arjun-kapoor-with-new-year-wish
रेनू तिवारी । Jan 1 2020 5:58PM

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को काफी रोमांटिक अंदाज में नये साल की बधाई दी है। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों काफी रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार परवान चढ़ा हुआ है। साल 2019 में दोनों की शादी होने की पूरी संभावना थी लेकिन निजी कारणों से शादी टल गई। अभी शादी को लेकर कोई नयी अपडेप नहीं आई लेकिन खबरे ये है कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को काफी रोमांटिक अंदाज में नये साल की बधाई दी है। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों काफी रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। 

तस्वीर में अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा गाल पर किस कर रहीं हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है.. Sun,star,light,happiness.......2020, दोनों इस समय तस्वीर में काफी शानदार लग रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शुरुआत में कादर खान तो अंत में कुशाल पंजाबी, ऐसा रहा भारतीय सिनेमा के लिए 2019

आपको बता दें कि अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने लव अफेयर को जगजाहिर किया था। मलाइका अकसर अर्जुन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरे शेयर करती हैं। हाल ही में दोनों साथ में हॉलीडे पर गये थे जिनकी तस्वीरों को अर्जुन और मलाइका नें अपने सोशल मी़डिया पर शेयर किया था।

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण-विक्रांत मेसी की फिल्म छपाक को मिला ''U'' सर्टिफिकेट

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़