Ghuskhore Pandit विवाद पर बैकफुट पर Neeraj Pandey, Supreme Court में बोले - भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था

Ghuskhore
ANI
अभिनय आकाश । Feb 19 2026 11:55AM

अपने हलफनामे में नीरज पांडे ने स्पष्ट किया कि फिल्म का शीर्षक अब 'घुसखोर पंडित' नहीं रहेगा। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और इसका किसी भी धर्म, जाति या समुदाय से कोई संबंध नहीं है।

फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने अपनी फिल्म 'घुसखोर पंडित' के शीर्षक को लेकर उठे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर स्पष्टीकरण दिया है कि शीर्षक वापस ले लिया गया है। अपने हलफनामे में नीरज पांडे ने स्पष्ट किया कि फिल्म का शीर्षक अब 'घुसखोर पंडित' नहीं रहेगा। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और इसका किसी भी धर्म, जाति या समुदाय से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था और उन्होंने आश्वासन दिया कि फिल्म विशुद्ध रूप से मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें: भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता भी है और उसे अपनाता भी है, AI समिट में बोले PM मोदी

इस मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होनी है। पिछली सुनवाई के दौरान, अदालत ने फिल्म निर्माता को फटकार लगाते हुए कहा था कि वह जानती है कि फिल्मों के लिए ऐसे शीर्षक क्यों चुने जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं से फिल्म के लिए एक नया शीर्षक सुझाने को भी कहा था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़