सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ याचिका दायर, आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप

gg
रेनू तिवारी । Jun 22 2020 9:34PM

सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन की कहानी उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती से भी जुड़ी हुई हैं। जब सुशांत तनाव में थे तो रिया चक्रवर्ती ने उनसे काफी लड़ाई-झगड़ा किया था और घर छोड़कर चली दयी थी। रिया चक्रवर्ती का भी बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया हैं।

मुजफ्फरपुर/पटना। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत ने कथित तौर पर 14 जून 2020 को अपने बांद्रा वाले घर पर आत्महत्या कर ली। सुशांत ने आत्महत्या की है या उनका मर्डर हुआ है,  इस तरह की बहुत सी बाते सामने आ रही हैं, जिसमें क्या सच है क्या झूठ यह किसी को नहीं पता। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की पड़ताल कर रही पुलिस की शुरुआत जांच में निकल कर आया है कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। डिप्रेशन की वहज भी पुलिस तलाश रही हैं। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि बॉलीवुड में कुछ लोगों ने अपना कब्जा कर रखा हैं। वो लोग बाहरी लोगों के साथ ठीक व्यवहार नहीं करते वह लोग केवल नेपोटिज्म को ही बढ़ावा देते हैं। सुशांंत के साथ भी इंडस्ट्री ने ऐसा ही किया। दमदार एक्टर होने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत की कुछ फिल्मों को बनने नहीं दिया। बड़ी फिल्मों को छीना जाने लगा और कुछ फिल्मों को हॉल पर रिलीज नहीं होने दिया गया। कहा जा रहा है इंडस्ट्री के इस रवैये से वह काफी परेशान थे।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की वो वीडियो, जिसे देखकर आप कहेंगे बंदा बड़ो की इज्जत तो बहुत करता था...

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन की कहानी उनकी महिला मित्र  रिया चक्रवर्ती से भी जुड़ी हुई हैं। जब सुशांत तनाव में थे तो रिया चक्रवर्ती ने उनसे काफी लड़ाई-झगड़ा किया था और घर छोड़कर चली दयी थी। रिया चक्रवर्ती का भी बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया हैं। रिया चक्रवर्ती ने पुलिस ने सुशांत के केस में 13 घंटे पूछताछ की हैं। रिया चक्रवर्ती की ंमुश्किले लेकिन अभी कम नहीं हुई हैं।  बिहार की एक अदालत में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शनिवार को एक याचिका दायर की गई है, जिसमें उनकी पूर्व महिला मित्र रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में आउटसाइडर कलाकारों को लेकर क्या सोचते हैं करण जौहर? वायरल वीडियो से सामने आयी सच्चाई

मुजफ्फरपुर के पताही इलाके के निवासी कुंदन कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार के समक्ष यह याचिका दायर की है, जिसपर 24 जून को सुनवाई होगी। पटना में जन्मे सुशांत की आत्महत्या के मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में सीजेएम की अदालत के समक्ष दायर यह दूसरी याचिका है। वह 14 जून को मुंबई में अपने घर में फंदे पर लटके हुए मिले थे। इस सप्ताह की शुरुआत में स्थानीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ने सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर के खिलाफ याचिका दायर की थी। ओझा ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने सुशांत के करियर में बाधाएं पैदा की थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़