धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने किया रवीना,फराह और भारती को तलब

police-summoned-raveena-farah-and-bharti-for-hurting-religious-sentiments
[email protected] । Jan 8 2020 11:22AM

रवीना टंडन, निर्माता फराह खान औरभारती सिंह को पंजाब पुलिस ने तलब किया है।पुलिस उपाधीक्षक सोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्हें पुलिस जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।25 दिसंबर को प्रसारित एक टीवी शो के दौरान एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन, निर्माता फराह खान और टीवी कॉमेडियन भारती सिंह को एक टीवी शो के दौरान एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दर्ज मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

इसे भी पढ़ें: JNU हिंसा पर बोले वरुण धवन, सब चाहते हैं कि शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थी सुरक्षित रहें

पुलिस उपाधीक्षक सोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्हें पुलिस जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। 25 दिसंबर को प्रसारित एक टीवी शो के दौरान एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ 26 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़