प्रियंका चोपड़ा ने चुराया था अभिषेक बच्चन का फोन, इस एक्ट्रेस को भेजा था 'I MISS YOU' का मैजेस

Priyanka Chopra Abhishek Bachchan
रेनू तिवारी । Feb 28 2022 1:13PM

दिग्गज अभिनेत्री सिमी गरेवाल ने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने पसंदीदा चैट शो का एक अंश सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिमी ने अपने चैट शो 'रेंडीज़वस विद सिमी गरेवाल' से एक थ्रोबैक वीडियो निकाला।

अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने 'द्रोण', 'ब्लफमास्टर' और 'दोस्ताना' सहित कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता रहा है। प्रियंका और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) सेट के बाहर भी एक अच्छे दोस्त थे। यहां तक की प्रियंका चोपड़ा को अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन भी काफी पसंद करते थे। अफवाह थी कि प्रियंका चोपड़ा अभिषेक बच्चन (Priyanka Chopra Abhishek Bachchan) को पसंद करती है थी। ऐसे में चैट शो में प्रियंका चौपड़ा से सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने अभिषेक बच्चन से जुड़े कुछ सवाल पूछे थे इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने और अभिषेक बच्चन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने अभिषेक बच्चन का फोन चुराकर रानी मुखर्जी को 'आइ मिस यू' का मैसेज कर दिया था। 

प्रियंका चोपड़ा ने चुराया था अभिषेक बच्चन का फोन

दिग्गज अभिनेत्री सिमी गरेवाल ने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने पसंदीदा चैट शो का एक अंश सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिमी ने अपने चैट शो 'रेंडीज़वस विद सिमी गरेवाल' से एक थ्रोबैक वीडियो निकाला। स्निपेट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को अभिषेक बच्चन के साथ उनकी फिल्म के सेट पर किए गए प्रैंक को याद करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत सिमी द्वारा प्रियंका से 'गुरु' अभिनेता के साथ अपने बंधन के बारे में पूछने से होती है। अभिषेक के साथ अपने संबंधों पर सिमी के सवाल के जवाब में, प्रियंका ने अभिषेक को "पागल" कहती है।

इसे भी पढ़ें: ब्लेजर ड्रेस में स्टाइलिश लुक पाने के लिए बॉलीवुड डीवाज की तरह कैरी करें एक्सेसरीज

रानी मुखर्जी को भेजा खा अभिषेक बच्चन ने आई मिस यू का मैसेज

सिमी ने बाद में उनसे एक घटना के बारे में पूछा जो उनकी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। सिमी ने पूछा "क्या तुमने एक बार उसका मोबाइल चोरी किया था? जिसके जवाब में प्रियंका ने हंसते हुए कहा, "उसने पहले मेरा फोन चुराया। वह उस पर बैठ गया और मैं अपना फोन खोज रही थी। इसके बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन का फोन चुराया था जो उनकी वैन में पड़ा हुआ था। प्रियंका ने कहा कि मैंने उसका फोन चुराकर छिपा दिया। थोड़ी देर बार मैंने उसके फोन ने किसी को एक मैसेज भेजा था। यह मैसेज मैंने रानी मुखर्जी को भेजा था। प्रियंका चोपड़ा ने मैसेज में लिखा था आई मिस यू। यह बात बताते हुए प्रियंका चोपड़ा काफी हंस रही थी।

इसे भी पढ़ें: जब रेखा ने इस एक्ट्रेस को बताया था अपनी बेटी, गिफ्ट में दी थी अपनी सबसे फेवरेट चीज़

रानी मुखर्जी का क्या आया रिप्लाई

प्रियंका चोपड़ा ने इस मैसेज का रिप्लाई क्या आया इसके बारे में बाद में अभिषेक बच्चन से पूछा था। रानी मुखर्जी ने रिप्लाई किया कि क्या 'हे एबी तुम्हें क्या हुआ'? वीडियो के अंत तक प्रियंका यह जानने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही हैं कि उन्हें इस घटना के बारे में किसने बताया, जिस पर सिमी ने जवाब दिया, "ठीक है, मैं बहुत से लोगों को जानती हूं।" अंत में प्रियंका कहती हैं, ''मुझे यकीन है कि ये एबी है।

सिमी गरेवाल का टॉक शो 'रेंडीजवस विद सिमी गरेवाल' स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होता था। शो में, जो पांच सीज़न तक चला, सिमी ने अपने जीवन और करियर के बारे में विभिन्न हस्तियों का साक्षात्कार लिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़