TOP10 - प्रियंका ने पहनी 10 करोड़ की ज्वैलेरी, आमिर पर फिर चलेगा मुकदमा

priyanka-wore-10-crores-jewelery-big-bollywood-news-in-hindi
[email protected] । Nov 1 2018 1:20PM

शाहरुख खान की अगली फ‍िल्म जीरो र‍िलीज के लिए तैयार है। इसके 2 पोस्टर जारी किए गए हैं। एक में शाहरुख खान बौने दिखे हैं और कटरीना कैफ संग रोमांस कर रहे हैं, वहीं दूसरे में अनुष्का शर्मा संग दिखे हैं। जीरो फिल्म की चर्चा लंबे समय से हो रही है।

शाहरुख खान की अगली फ‍िल्म जीरो र‍िलीज के लिए तैयार है। इसके 2 पोस्टर जारी किए गए हैं। एक में शाहरुख खान बौने दिखे हैं और कटरीना कैफ संग रोमांस कर रहे हैं, वहीं दूसरे में अनुष्का शर्मा संग दिखे हैं। जीरो फिल्म की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसमें शाहरुख का बौना दिखना सबसे बड़ा आकर्षण है। उनका एक सॉन्ग वीडियो भी सामने आ चुका है।

सुपरस्टार शाहरुख खान इस 2 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं इस जश्न के लिए शाहरुख का घर 'मन्नत' भी सजकर तैयार हो गया है। शाहरुख के लिए उनका जन्मदिन दीपावली के जश्न की तरह ही नजर आ रहा है। इस बार दीपावली से कुछ दिन पहले उनका जन्मदिन है। ऐसे में उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसकों के लिए त्योहार का जश्न दोगुना हो गया है।

 

इसे भी पढ़ें- जब ऐश्वर्या राय का हीरो बन गया था उनकी जिंदगी का विलेन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में फिल्म 'ठग्स आफ हिंदुस्तान' के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता आमिर खान के खिलाफ जाति विशेष को अपमानित कर मानहानि करने एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। अदालत मुकदमा दायर कराने वाले अधिवक्ता हंसराज चौधरी को गवाही के लिए 12 नवंबर को तलब किया है।

अनुपम खेर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा उन्होंने अपने इंटरनेशनल टीवी शो के लिए किया है। उन्होंने बताया कि एफटीआईआई की जि‍म्मेदारी के चलते वे इस पर फोकस नहीं कर पा रहे थे। खेर को अक्टूबर 2017 में एफटीआईआई का चेयरमैन बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें- परिणीति ने निक जीजू से जूता चुराई के इतने रुपये मांगे कि सुन कर होश उड़ जाएंगे

सोनाली बेंद्रे अमेरिका में हाई ग्रेड मेटासिस्ड कैंसर का इलाज करा रही हैं। उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए पूरी हिम्मत दिखाई है। बॉलीवुड के कई सितारे भी सोनाली से मिलकर उन्हें हौसला दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, सुजैन खान, नीतू सिंह के बाद अब सोनाली से मिलने नम्रता शिरोड़कर पहुंची हैं। 

बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर जब हुआ तो दुनियाभर की निगाहें उन पर टिक गईं। प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर लुक लोगो को खूब पसंद आया। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी ड्रेस और ज्वैलेरी को लेकर कई दावे किए गए हैं। प्रिंयका ने अपने ब्राइडल शॉवर में मरचेसा की ड्रेस और टिफिनी एंड कंपनी की एक मिलियन डॉलर की ज्वैलेरी पहनी थी। इस हिसाब से प्रियंका ने अपने ब्राइडल शॉवर में दो गहने पहने थे उसकी कुल कीमत करीब 9.5 करोड़ आंकी जा रही है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बारे में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इसे साल की सबसे बड़ी रॉयल वेडिंग्स में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। इस शाही शादी के बारे में नई बात जो सामने आई है, वह यह कि दीपिका रणवीर ने केटरर्स से एक विशेष बॉन्ड साइन कराया है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बेटे ज़ैन कपूर जल्द ही दो महीने के होने वाले हैं। इस बीच मीरा राजपूत ने अपने बेटे ज़ैन की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। हालांकि तस्वीर में ज़ैन का चेहरा तो नज़र नहीं आ रहा लेकिन वो अपने छोटे से बेड पर लेटे ज़रूर नज़र आ रहे हैं।

श्क छुपता नहीं छुपाने से... किसी ने सही कहा है। कुछ ऐसा ही हो रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका के साथ। द डैशिंग अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हाल ही में दोनो को सबसे बड़े मंच 'इंडिया गौट टेलेंट'  में एक साथ हाथ पकड़ते हुए स्टेज तक जाते हुए देखा गया। यही नहीं इस साल हुए 'लैकमे फैशन वीक'  में एक बार फिर से दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रह पाए। लेकिन लगता है कि अर्जुन कपूर से उनका कोई अपना खफा है। अर्जुन कपूर की बहन जाह्नवी कपूर उनसे जरा खफा सी नजर आ रही है। 

बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत ने बुधवार को तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर, उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए 25 पैसे की मांग है। उन्होंने दावा किया कि तनुश्री ने उस साक्षात्कार में उनके बारे में आपत्तिजनक तरीके से बात की थी, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर पर वर्ष 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बदसलूकी करने का आरोप लगाया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़