यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Rajpal Yadav
INSTAGRAM
एकता । Sep 25 2026 6:04PM

कैंसर से जूझ रहे अभिनेता मुश्ताक खान के निधन पर राजपाल यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राजपाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि निधन से महज दो घंटे पहले ही उनकी मुश्ताक भाई से मुलाकात हुई थी। उन्होंने भारी मन से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुश्ताक खान को उनके काम के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

मुश्ताख खान के निधन की खबर से अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव को गहरा सदमा लगा है। राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि निधन से महज दो घंटे पहले ही उनकी मुश्ताख खान से मुलाकात हुई थी। उन्होंने अपनी आखिरी मुलाकात का किस्सा भी साझा किया और अभिनेता को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

निधन से दो घंटे पहले मुश्ताख खान से मिले थे राजपाल यादव

‘भूल भुलैया’ के अभिनेता राजपाल यादव ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर मुश्ताख खान को याद करते हुए एक पोस्ट साझा की। उन्होंने मुश्ताख खान की मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की और अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में बताया।

राजपाल यादव ने लिखा, “मैं दिन में ही मुश्ताख भाई से मिलकर आया हूं। उनसे बातें की, उन्होंने मुझे देखकर मुझसे हाथ भी मिलाया। पूरी बातचीत उन्होंने सुनी और उस पर रिएक्ट किया।”

राजपाल यादव ने आगे लिखा, “मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि जिस शख्स से मैं दो घंटे पहले मिला था, जिससे मैंने हाथ मिलाया था, अब वह हमारे बीच नहीं रहे।”

इसे भी पढ़ें: Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

नियति के सामने कुछ नहीं कर सकते

राजपाल यादव ने मुश्ताख खान को याद करते हुए कहा कि इंसान नियति के सामने कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने लिखा कि मुश्ताख खान हमेशा लोकप्रिय रहे और उनके काम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

राजपाल यादव ने भारी मन से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मुस्ताख भाई हमेशा पॉपुलर थे और हमेशा उन्हें उनके काम के लिए याद रखा जाएगा। मैं भारी दिल से आपको श्रद्धांजलि दे रहा हूं।”

इसे भी पढ़ें: मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे मुश्ताख खान

मुश्ताख खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर होने के बाद उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके कारोबारी साझेदार शिवम ने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में की थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़